बुलंद गोंदिया। नागपुर विभाग पदवीधर मतदार संघ के लिए 1 दिसंबर को मतदान सुबह 8 से शाम 5 बजे तक किया गया जिसमें गोंदिया जिले में 63.68 प्रतिशत मतदान हुआ जिसमें सर्वाधिक मतदान सड़क अर्जुनी तहसील में 75.52 तथा सबसे कम मतदान गोंदिया तहसील में 55.16 प्रतिशत हुआ, तिरोड़ा तहसील में 58.88 प्रतिशत, आमगांव तहसील में 73.01 प्रतिशत, गोरेगांव तहसील में 65. 14 प्रतिशत, सड़क अर्जुनी तहसील में 75.52 प्रतिशत, सालेकसा तहसील में 75.04 प्रतिशत, देवरी तहसील में 73.36 प्रतिशत अर्जुनी मोरगांव में 71.04 प्रतिशत मतदान हुआ है गोंदिया जिले में कुल 16934 मतदाता थे जिनमें 10783 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया।
पदवीधर मतदार संघ के लिए गोंदिया जिले में 63.68 प्रतिशत मतदान





