संवाददाता देवरी (बुलंद गोंदिया)। देवरी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवाटोला निवासी हेमराज सलामे (25) ने गांव से 100 मीटर दूरी पर स्थित जंगल परिसर में एक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उपरोक्त मामला 1 दिसंबर कि सुबह सामने आया प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक गत 4 दिनों से घर से लापता था । जिसकी शिकायत मृतक की माता ने 30 दिसंबर को देवरी पुलिस में दर्ज कराई थी। उपरोक्त मामला आत्महत्या है अथवा हत्या इस मामले में देवरी पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या






