न्यायधीश महेंद्र चांदवानी मुंबई उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति के पद पर नियुक्ति

बुलंद गोंदिया। मुंबई उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायमूर्ति के पद पर न्यायधीश महेंद्र चांदवानी की नियुक्ति हुई है। उनकी नियुक्ति कोलोजीअम में 7 सितंबर 2022 को मुंबई उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायधीश के पद पर नियुक्ति करने के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश की थी। जिसकी अनुशंसा पर उच्च न्यायालय में उनकी नियुक्ति की गई।
उल्लेखनीय है कि महेंद्र चांदवानी मूल रूप से गोंदिया शहर के निवासी है। तथा गोंदिया में वकालत पास कर शुरुआत के समय में गोंदिया न्यायालय में प्रैक्टिस की थी तथा वर्ष 2008 में उनकी जिला न्यायाधीश पद पर नियुक्ति हुई जिस पर उन्होंने प्रमुख जिला व सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्य किया तथा मुंबई उच्च न्यायालय में महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। उन्हें मुंबई उच्च न्यायालय नागपुर खंडपीठ का कार्यभार दिया गया है। महेंद्र चांदवानी की उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति पद पर नियुक्ति होने पर गोंदिया न्यायालय के न्यायधीश ,अधिकारियों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।
इस प्रकार की जानकारी जिला विधि सेवा प्राधिकरण गोंदिया जिला न्यायालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Share Post: