शासकीय मेडिकल कॉलेज के कम्पाउंड वाल निर्माण कार्य का पूर्व विधायक राजेन्द्र ने भेंट देकर निरीक्षणका किया

बुलंद गोंदिया। गोंदिया में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण एवं विभिन्न कार्यों को राज्य में महाविकास अघाड़ी शासन काल में स्वीकृत किया गया। उस समय, कई कार्यों के लिए निविदाओं को मंजूरी दी गई थी और उक्त निविदाएं केंद्रीय एजेंसी के दिनांक 7-01-2022 के सरकारी निर्णय के अनुसार इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट (इंडिया) लिमिटेड को उनके टर्न के आधार पर नियुक्त किया गया था। शासनादेश दिनांक 27-04-2021 के अनुसार शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के लिए 150 छात्र क्षमता एवं 650 रोगी बिस्तरों के लिए 689.46 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

सरकार के निर्णय दिनांक 22-1-22 के अनुसार इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट (इंडिया) लिमिटेड और मा. आयुक्त चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान, मुंबई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत ही शासकीय मेडिकल कॉलेज की नियोजित जगह पर सुरक्षा दीवार बनाने का काम शुरू किया गया है।

पूर्व विधायक राजेंद्र जैन इस भवन के निर्माण कार्य को अविलंब पूर्ण कराने तथा आमजन को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयासरत होकर सांसद श्री प्रफुल्ल पटेल से लगातार संपर्क कर रहे हैं।
पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन ने शासकीय मेडिकल कॉलेज के नियोजित स्थल पर शुरू सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य का प्रत्यक्ष दौरा कर उसका अवलोकन किया। साथ ही सांसद प्रफुल्ल पटले से मेडिकल कॉलेज इमारत निर्माण के जल्द शुरू करने पर चर्चा की।
इस दौरान पूर्व विधायक जैन के साथ बाळकृष्ण पटले, रमेश गौतम, अखिलेश सेठ, केतन तुरकर, पन्नालाल डहारे, संतोष लिल्हारे, शैलेश वासनिक, संजय उईके, पप्पू बिनझाडे, निलेश उईके, निलू मानकर, सौरभ मिश्रा, बहेलिया मौजूद थे।

Share Post: