महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले बुधवार 12 अक्टूबर को गोंदिया में

बुलंद गोंदिया। महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात पहली बार चंद्रशेखर बावनकुले बुधवार 12 अक्टूबर को गोंदिया में आगमन हो रहा है। उनके आगमन के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें वे शामिल होंगे प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10:00 से 11:00 तक वे मीडिया से संबोधित होंगे तथा पत्रकारों से चर्चा करेंगे ,सुबह 11:00 बजे शासकीय विश्राम गृह से मोटरसाइकिल रैली निकलेंगे जो शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण कर जलाराम लाॅन पहुंचेंगे जहां दोपहर 12:00 से 2:00 तक भाजपा की संगठनात्मक सभा का मार्गदर्शन करेंगे। 2:00 से 3:00 बजे के दौरान कार्यकर्ताओं से भेंट 3:00 से 4:00 बजे तक कोर समिति की सभा, 4:00 से 5:00 तक सोशल मीडिया संबंधित, 5:15 से 5:30 बजे तक फूलपुर नाका में युवा वारियर्स शाखा का उद्घाटन, शाम 5:30 से 6:00 बजे कारंजा में बूथ समिति का मार्गदर्शन उसके पश्चात 6:15 से रात्रि 8:30 तक आयोजित विभिन्न सामाजिक सभा में उपस्थित रहेंगे उपरोक्त सभी कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आव्हान भाजपा जिला अध्यक्ष केशवराव मानकर व शहर अध्यक्ष सुनील केलंका द्वारा किया गया है

Share Post: