भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन व पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार का सत्कार कार्यक्रम 10 को

बुलंद गोंदिया। राज्य के वन सांस्कृतिक व मत्स्य व्यवसाय मंत्री तथा जिले के पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार सोमवार 10 अक्टूबर को गोंदिया जिले के दौरे पर आ रहे हैं।
इस अवसर पर दोपहर 1:00 बजे फूलचूर नाके पर उनका स्वागत कार्यक्रम व शाम 4:00 बजे जलाराम लान आमगांव रोड फूलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन व पालक मंत्री का सत्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उपरोक्त कार्यक्रम में कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या व समय पर उपस्थित रहने का आह्वान भाजपा जिला अध्यक्ष केशवराव मानकर द्वारा किया गया है।

Share Post: