बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के सभी विभागों में गत 24 घंटों के दौरान हुई अतिवृष्टि 83 5 मिलीमीटर बारिश के चलते सब और हाहाकार मच गया है। तथा सभी नाले वह पोखर जलमग्न हो चुके हैं। इसी के चलते बुधवार 13 जुलाई को जिले के अनेक स्थानों के कच्चे व पर्याय मार्ग बहने से जिला मुख्यालय का संपर्क टूट गया है। जिसमें मुख्य रुप से गोंदिया- तिरोड़ा मार्ग वह गोंदिया- आमगांव मार्ग का समावेश है।
गोंदिया तिरोड़ा मार्ग पर राष्ट्रीय महामार्ग के निर्माण के चलते ग्राम एकोड़ी के समीप पुल का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए मार्ग पर पर्यायी रास्ता निर्माण किया गया है लेकिन पर्यायी मार्ग पक्का ना होने से पानी के तेज बहाव में बह गया जिससे दोनों और का मार्ग अवरुद्ध हो गया वह घंटों यातायात जाम रहने के साथ ही तिरोड़ा का गोंदिया जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया।
गोंदिया आमगांव मार्ग पर यातायात बाधित पांगोली नदी पर बना कच्चा पुल टूटा
गोंदिया -आमगांव राज्य महामार्ग पर ग्राम गिलौला से सिंधीटोला जाने वाले मार्ग पर पांगोली नदी के ऊपर बना कच्चा पुल भारी बारिश के चलते मंगलवार की रात बह गया उल्लेखनीय है कि यह हादसा मध्यरात्रि को घटित हुआ तथा उस दौरान मूसलाधार बारिश शुरु थी तथा इसके चलते यातायात ना के बराबर था जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई किंतु पांगोली के ऊपर बनाए गए कच्चे पुल के टूट जाने से गोंदिया आमगांव मार्ग यातायात ठप हो गया वह वाहनों की कतारें दोनों और लगी रही।
जिले में अनेक स्थानों पर पुल पर पानी से ग्रामों का संपर्क टूटा
निरंतर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गोंदिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी छोटे नाले उफान पर आ चुके हैं जिसके चलते अनेक ग्रामों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट चुका है।
राष्ट्रीय महामार्ग निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही
गोंदिया से तिरोड़ा गोंदिया से आमगांव के राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माण कार्य गत वर्ष भर से शुरू है इस दौरान मार्ग पर छोटे बड़े पुलों का निर्माण किया जा रहा है किंतु राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माण करने वाली बारबारिक कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा लापरवाही बरतते हुए बारिश के पूर्व छोटे फूलों का समय पर निर्माण नहीं किया गया। वह कच्चे रास्ते बनाए गए जो बारिश के दौरान बहने की संभावना अधिक रहती है। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त मार्ग जिले का प्रमुख मार्ग होने से इस प्रकार का हादसा घटित होने से संपर्क टूट जाता है तथा मार्गों के दोनों और वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगने के साथ ही मरीजों व अन्य जरूरी आवश्यक सेवा भी ठप हो जाती है। जिससे परिसर के नागरिकों द्वारा मार्ग निर्माण करने वाली कंपनी के खिलाफ आक्रोश दिखाई दिया।
बारिश का महापुर- गोंदिया जिले में बहे कच्चे पुल व पर्यायी मार्ग गोंदिया- तिरोड़ा व गोंदिया आमगांव मार्ग ठप्प
