शासन के सभी नियमों का पालन कर टायर से आईल बनाने वाली फैक्ट्री काहो रहा संचालन- धीरज अग्रवाल गोरेगांव तहसील के ग्राम झांजिया मैं चल रही फैक्ट्री को बंद करने सरपंच द्वारा विभिन्न तरीके से किया जा रहा परेशान

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के गोरेगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम झांजिया में वर्ष 2012 में पुराने टायर से आईल का निर्माण करने के लिए श्याम बाबा पैरालिसिस प्राइवेट लिमिटेड का कारखाना शुरू किया गया है जो शुरू करने से लेकर अब तक शासन के सभी नियमों का पालन कर किया जा रहा है। किंतु ग्राम झांजिया की सरपंच उषा दिहारी द्वारा वर्ष 2017 से पदभार संभाला है तबसे व्यक्तिगत हितो को लेकर फैक्ट्री बंद करने व संचालक को परेशान करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। जिसके द्वारा अब तक की गई सभी शिकायतों पर अधिकारियों द्वारा जांच किए जाने पर सभी मामले गलत पाए गए ऐसा आरोप पत्र परिषद में फैक्ट्री के संचालक धीरज अग्रवाल द्वारा लगाए गए हैं।
आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि फैक्ट्री का निर्माण वर्ष 2012 में किया गया था जिसमें पर्यावरण के संरक्षण का पूरी तरह पालन किया जा रहा है तथा पर्यावरण को बचाने के लिए पुराने टायर को प्रोसेस कर उसका ऑयल निकाला जा रहा है। इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं हो रहा तथा फैक्ट्री को शुरू करने के लिए शासन के सभी नियमों का पालन कर समय-समय पर महाराष्ट्र पर्यावरण प्रदूषण विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच की जाती है। जिसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि सामने नहीं आई तथा इस संदर्भ में जांच करने वाले अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र भी दिए गए हैं।
वर्ष 2012 से चल रही फैक्ट्री मैं वर्ष 2017 तक किसी भी प्रकार की शिकायतें या प्रदूषण नहीं हो रहा था, किंतु जब से ग्राम झांजिया के सरपंच पद पर उषा दिहारीआसीन हुई है तब से उसके द्वारा निरंतर विभिन्न तरीकों से व्यक्तिगत कारणों को लेकर तथा आर्थिक मांग को लेकर फैक्ट्री संचालक को परेशान करने व संबंधित विभाग में झूठी शिकायतें दर्ज कराई जाती है। जब इसकी जांच करने अधिकारी पहुंचते हैं तो उस समय सरपंच उपस्थित नहीं होती तथा अधिकारियों द्वारा तत्काल जांच किए जाने पर फैक्ट्री में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने संबंधित किसी भी प्रकार की गलती सामने नहीं आती है।
तथा हाल ही में सरपंच द्वारा कंपनी से प्रदूषण फैलने तथा बगैर अनुमति से निर्माण कार्य किए जाने की शिकायत की किंतु उपरोक्त आरोप निराधार है तथा फैक्ट्री के निर्माण के समय संपूर्ण मंजूरी प्राप्त की गई थी तथा समय-समय पर कुछ बदलाव किए जाने के लिए महाराष्ट्र शासन के 10 जुलाई 1992 के शासन आदेशानुसार किसी भी प्रकार के वाणिज्य या औद्योगिक इकाई के लिए वहीं पर निर्माण किए जाने संबंधित फिर से मंजूरी लेने का अधिकार ग्राम पंचायत से वापस ले लिया गया है। उन्हीं नियमों के अंतर्गत कुछ निर्माण किया गया है तथा उपरोक्त फैक्ट्री का निर्माण पुश्तैनी जमीन पर किया गया है इस संदर्भ में ग्राम के किसी भी नागरिकों को शिकायत नहीं है किंतु सरपंच द्वारा अपने कुछ सहयोगीयों के साथ निरंतर विभिन्न कारणों से झूठी शिकायत कर व धमकी देकर परेशान किया जा रहा है। जबकि फैक्ट्री के निर्माण के पश्चात ग्राम के विकास के लिए अनेक कार्य भी किए गए हैं साथ ही फैक्ट्री परिसर में उनकी निजी कृषि कृषि भी है। फैक्ट्री के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में भी 40 से 50 नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है लेकिन सरपंच द्वारा उन सभी के रोजगार को बंद करने का प्रयास कर अपने पद का रौब दिखाया जा रहा है तथा हाल ही में सरपंच द्वारा स्वयं बांधकाम निर्माण संबंधित एक पत्र दिया गया है जो कि शासन के नियमों का उल्लंघन किया गया है इस संदर्भ में यदि किसी भी प्रकार की शिकायत हो तो शासन के नियमानुसार ग्राम पंचायत सचिव द्वारा पत्र दिया जाना चाहिए ना कि सरपंच द्वारा स्वयं निजी कारणों को व्यक्तिगत हितों को लेकर सरपंच द्वारा इस प्रकार की निम्न हरकत किए जाने के चलते आए दिन फैक्ट्री संचालक व उनके कर्मचारियों को काफी मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि वे पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर रहे यदि पुराने टायर चारो और बिखरे रहे तो इससे पर्यावरण को काफी नुकसान होगा जबकि उपरोक्त टायरों से ऑयल निकालने का कार्य शासन के मानक के अनुसार किया जा रहा है निकलने वाले ऑयल का उपयोग डामर मार्ग निर्माण में किया जाता है जिससे देश को विदेशी आयल का आयात कम करना पड़ता है इससे देश की उन्नति में भी उपरोक्त फैक्ट्री का सहयोग है किंतु इस प्रकार से व्यक्तिगत हितों को देखते हुए निरंतर विभिन्न तरीकों से परेशान किए जाने के चलते उन्हें विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस संदर्भ में वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की गई है कि इसकी संपूर्ण जांच कर न्याय दिया जाए
आयोजित पत्र परिषद के अवसर पर श्याम बाबा पैरालिसिस प्राइवेट लिमिटेड के संचालक धीरज अग्रवाल व अशोक अग्रवाल उपस्थित थे।

 

Share Post: