बैटरी ट्रायसिकल मिलते ही दिव्यांगों के चेहरों पर छाई खुशी, विधायक ने कहा मेरे लिए यह अभूतपूर्व पल विनोद अग्रवाल ने जन्मदिन पर 34 दिव्यांगो को की भेंट

बुलंद गोंदिया। विधायक विनोद अग्रवाल ने शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को बैटरी से चलित तीन पहिया साइकिल रिक्शा भेंट स्वरूप देते समय जो ख़ुशी दिव्यांगो के चेहरे पर देखी उससे वे अभिभूत हो गए।
विधायक ने कहा, आज मेरे दिव्यांग भाइयों के चेहरों पर जो प्रसन्नता और खुशी मैंने ट्रायसिकल मिलने पर देखी उससे मुझमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस खुशी के आगे धन-दौलत, साज-सज्जा सब फीकी है। मानव सेवा ही परमो धर्म है।

4 जून को शहर के अग्रसेन भवन के परिसर में जन्मदिवस के अवसर पर भेंट मुलाकात का कार्यक्रम रखा गया था। इसी दौरान चयनित किये गए शारीरिक रुप से असमर्थ 34 दिव्यांगो को बैटरी से चलित तीन पहिया साइकिल रिक्शा भेंट स्वरूप प्रदान की गई।

जिन्हें ये स्वचलित ट्रायसिकल भेंट की गई उनमें शालिकराम कडुकर, जगन ओरासे, चेतन कावले, रतनसिंग पन्डेले, घनश्याम तेवानी, दन्यानदेव लांजेवार, भगत कुर्वे, विशाल गणवीर, रविन्द्र राणे, सुखचंद पटले, योगेशकुमार लिल्हारे, विजय झारिया, संतोष पटले, रामलाल नागरिकर, किरण पारधी, पुष्पाबाई जतपेले, रोहित डोंगरे, संजय बिसेन, कैलाश मात्रे, सुनील कुमार ठाकुर, सुनील कुमार चक्रवार, वाल्मीक ठाकरे, प्रेमलाल राऊत, हितेश जगनिक, ताराचंद चौधरी, शिवशंकर कडाऊ, तिलकचंद राऊत, गजेंद्र बावनकर,मनीष दीवानी, मूलचंद नागपुरे, तुषार रंगारी, सहित कुल 34 दिव्यांग भाइयों को वितरण किया गया।

ट्रायसिकल वितरण के दौरान विधायक विनोद अग्रवाल के साथ भाऊराव ऊके, गोंदिया पंस सभापति मुनेश रहांगडाले, छत्रपाल तुरकर, जिप सदस्य नंदाताई वाढीवा, दीपा सुधीर चन्द्रिकापुरे, मंताताई वाडवे, वैशाली पंधरे, पंस सदस्य शैलजाताई सोनवाने, पूर्व नप नगराध्यक्ष कशिश जायसवाल, विनोद किराड़, चेतालीताई नागपुरे, पृथ्वीसिंह नागपुरे, हंसराज वासनिक, रतन वासनिक, पंस सदस्य राजुभाऊ कटरे, पप्पू खण्डेलवाल, दिलीपसिंह मुंडेले, राजुभाऊ पटले, धर्मेंद्र डोहरे, अनिल हुंदानी, अहमद मनिहार, राहुल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, सुजीत येवले, कुलदीप पटले, कमलेश सोनवाने, राम पुरोहित, कपिल राणे आदि सहित अनेको की उपस्थिति रही।

Share Post: