बुलंद गोंदिया। आमगांव रेल्वे की विभिन्न समस्या को लेकर दक्षिण पुर्व मध्य रेलवे नागपुर के डीआरयूसीसी सदस्य रितेश किशोरीलाल अग्रवाल ने स्थानिक सांसद अशोक नेते को फार्मशी कॉलेज में ज्ञापन देकर मांग की आमगांव रेलवे स्टेशन परिसर में हाल ही में नवनिर्मित फुटओवर ब्रिज (एफओबी) जो प्लेटफॉर्म क्रमांक 2, 3 में कार्य प्रगति पर है, लेकिन यदि उस फुटओवर ब्रिज को प्लेटफार्म क्रमक 4 तक आगे विस्तारीकरण किया जाता है तो उस ओर से प्रतिदिन आवागमन करने वाले नागरिक जिसमे ग्राम कुंभारटोली, बरसी, जामखारी, तिगांव, पाऊलदौना जौसे अनेक ग्राम के लगभग 3 से 5 हजार तक ग्रामवासीयो को खुली रेलवे ट्रैक से आवागमन कर मजबूरन अपनी जान जोखिम में डालना पड़ता हैं, जिससे उन्हें राहत मिलेंगी।
इसीलिए क्षेत्र के सांसद अशोक नेते इस समस्या को जल्द से जल्द हल करेंगे ऐसी आशा क्षेत्र के नागरिकों को है।
इस अवसर पूर्व विधायक संजय पुराम, वीरेंद्र अंजनकर व सालेकसा भाजपा अध्यक्ष गुनवंत बिसेन उपस्थित थे।
रेल समस्या का सांसद अशोक नेते को दिया ज्ञापन





