हजारो किसानो को मिलेगा फायदा
बुलंद गोंदिया। धान उत्पादक किसानो को पिछले वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी खरीप हंगाम के धान को प्रति क्विंटल 700/- रुपये बोनस शासन से दिलाने का आश्वासन सांसद प्रफुल पटेल ने दोनो जिलो के किसानो को दिया था। उसी की पूर्ति उन्होंने आज की। राज्य की महाविकास आघाडी सरकार ने धान के लिये 700/- रुपये बोनस देने की घोषणा व मंजुरी 24 नवंबर को राज्य मंत्री मंडल की बैठक में घोषित किया । इस का लाभ गोंदिया – भंडारा जिले के साथ – साथ पूर्व विदर्भ के धान उत्पादक किसानो को प्राप्त होगा ।
पूर्व विदर्भ में धान की खेती सर्वाधिक की जाती है । इसी प्रकार से गोंदिया व भंडारा व गोंदिया जिले में बहुतांश किसान धान उत्पादक है। इन दोनो जिलो की अर्थ व्यवस्था खेती पर अवलंबीत है । पिछले 3 – 4 वर्षों में धान के उत्पादन खर्च में काफी बढोत्तरी हो रही है। उसकी तुलना में धान को केंद्र शासन व्दारा घोषित किया गया समर्थन मूल्य कम होने से किसानो को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड रहा था । इस विषय पर विचार करते हुए छत्तीसगढ राज्य के अनुसार पूर्व विदर्भ के धान उत्पादक किसानो को 2500/- रुपये प्रति क्विंटल का भाव दिलाने की घोषणा पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रवादी काॅंग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरदराव पवार की उपस्थिती में गोंदिया में सांसद प्रफुल पटेल ने की थी । इसके पश्चात् महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी सरकार की स्थापना हुई तथा धान को 700/ – रुपये प्रति क्विंटल पहली बार बोनस देने की मंजुरी प्रदान की गई जिसकी वजह से किसानो को प्रति क्विंटल 2500/- का मुल्य प्राप्त होंगा। इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से सरकार की तिजोरी में आवश्यक निधी उपलब्ध न होने व बोनस मंजुर किये जाने पर सरकार की तिजोरी पर 1400 करोड से अधिक राशी का भार पडने वाला था जिसकी वजह से किसानो में इस वर्ष बोनस मिलेगा की नहीं इसकी शंका थी । परंतु सांसद प्रफुल पटेल ने धान उत्पादक किसानो को पिछले वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी धान को बोनस घोषित किया जायेगा इसका आश्वासन बार – बार दिया। इस विषय में सांसद पटेल ने राज्य के मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, अन्न व नागरी आपूर्ति मंत्री छगन भुजबळ से संपर्क कर चर्चा की। सांसद पटेल से चर्चा के पश्चयात शासन ने धान को बोनस देने की प्रक्रिया आगे बढाई । आज राज्य सरकार ने धान को 700/- बोनस देने की घोषणा की है । इसका लाभ पूर्व विदर्भ के शासकीय धान खरीदी केंद्रो पर धान की विक्री करने वाले हजारो किसानो को प्राप्त होगा । पूर्व विदर्भ के सभी किसानो ने सांसद प्रफुल पटेल का आभार माना है।
700 रुपये प्रति क्विंटल धान बोनस घोषित – सांसद प्रफुल पटेल ने की आश्वासन की पूर्ति





