बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव आखिरकार 10 मई को संपन्न हुए उपरोक्त चुनाव में एक नया अनोखा गठबंधन सामने आया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पंकज रहांगडाले अध्यक्ष व राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष के यशवंत गणवीर उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
विशेष यह है की गोंदिया जिला परिषद में भाजपा को पूर्ण बहुमत होने के बावजूद राष्ट्रवादी कांग्रेश जनता की पार्टी चाबी व निर्दलीयों का गठबंधन सत्ता पर काबिज हुआ। गौरतलब है कि गोंदिया जिला परिषद चुनाव में एक राजनीति का नया समीकरण देखने को मिला जिसमें पूर्ण बहुमत के बावजूद भाजपा द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस वह जनता की पार्टी चाबी से गठबंधन किया गया जिसमें राष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के पंकज रहांगडाले 40 मत ले कर अध्यक्ष पद के लिए विजई हुए ,वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से यशवंत गणवीर भी 40 मत लेकर उपाध्यक्ष पद पर विजई हुए, तथा कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार उषा मेंडे को 13 व उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार जितेंद्र कटरे को 13 मत प्राप्त हुए तथा वे पराजित हुए।
उल्लेखनीय है कि राज्य में राष्ट्रवादी कांग्रेस ,शिव सेना, कांग्रेस की महाविकास आघाडी के साथ सरकार चल रही है। वहीं विपक्ष में भाजपा महा विकास आघाडी सरकार पर आक्रमक है। लेकिन गोंदिया में महा विकास आघाडी की सहयोगी कांग्रेस को इस गठबंधन से दूर रख एक नया गठबंधन सामने आया है।
गोंदिया जिला परिषद की 53 सीटों में भारतीय जनता पार्टी के 26, राष्ट्रवादी कांग्रेस के 8 ,जनता की पार्टी 4 व निर्दलीय 2 सदस्य तथा भारतीय कांग्रेस के 13 सदस्य है। तथा चुनाव के 2 दिनों पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी को दो निर्दलीय द्वारा समर्थन दिया गया था जिससे वह पूर्ण बहुमत की स्थिति में पहुंच चुके थे लेकिन गोंदिया जिला परिषद में इस गठबंधन से एक बड़ा विपक्ष खत्म हो गया है तथा विपक्ष में अब सिर्फ कांग्रेस के 13 सदस्य ही बचे हैं।
उपरोक्त चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव की कमान विधायक विजय रहांगडाले, भाजपा जिला अध्यक्ष केशव मानकर, पूर्व विधायक व पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत पटले, खोमेश्वर रहांगडाले ,पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल, संजय पुराम, विजय शिवनकर, वीरेंद्र अंजनकर द्वारा संभाली गई थी वही राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे नरेश महेश्वरी, गंगाधर परशुराम कर अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे तथा कांग्रेस की ओर से अशोक गप्पू गुप्ता, अमर वराडे, पीजी कटरे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
जिले के विकास के लिए वरिष्ठों के निर्देश पर गठबंधन
गोंदिया जिला परिषद में भाजपा व राष्ट्रवादी तथा जनता की पार्टी चाबी संघटना से गठबंधन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर किया गया है जिससे जिले में विकास कार्य गति से हो सके
– विधायक विजय रहांगडाले
जिले के विकास को प्राथमिकता
जिला परिषद में भारतीय जनता पार्टी के साथ राष्ट्रवादी का गठबंधन जिले के विकास के लिए किया गया है। तथा पक्ष के वरिष्ठ नेता तथा सांसद प्रफुल्ल पटेल के निर्देशानुसार विकास कार्य को प्राथमिकता दी जाएंगे
– पूर्व विधायक राजेंद्र जैन