हरित और स्वच्छ ऊर्जा अपनाएं आजादी का अमृत महोत्सव मनाए उद्घोष के साथ सक्षम महोत्सव का शुभारंभ

बुलंद गोंदिया। भारत सरकार के ऊर्जा व पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशानुसार पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रतिवर्ष सक्षम संरक्षण क्षमता महोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष हरित और स्वच्छ ऊर्जा अपनाएं आजादी का अमृत महोत्सव मनाए इस उद्घोष के साथ पूरे देश में सक्षम महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिसमें महाराष्ट्र में 11 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित होंगा । जिसका महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार द्वारा उद्घाटन कर शुभारंभ किया गया है। सक्षम 2022 के संदर्भ में गोंदिया में आयोजित पत्र परिषद में जानकारी देते हुए बताया गया कि सक्षम 2022 का मुख्य उद्देश्य जीवाश्म ईंधन पर व्यर्थ खर्च को रोकना विदेशी मुद्रा के बढ़ते बोझ को कम करना तथा जीवाश्म ईंधन से निकलने वाली ग्रीन हाउस गैस के प्रतिकूल प्रभाव को प्रभाव से पर्यावरण की सुरक्षा करना जिसके लिए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा तेल उद्योग के समन्वय के तत्वधान में पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान एसोसिएशन पीसीआरए द्वारा जन जागृति के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उक्त कार्यक्रम महाराष्ट्र में 11 अप्रैल से 30 अप्रैल के दौरान हरित और सौर ऊर्जा अपनाएं आजादी का अमृत महोत्सव मनाए उद्घोष के साथ पूरे देश में संरक्षक क्षमता महोत्सव आयोजित किया गया है। इस दौरान जन जागृति के लिए विभिन्न कार्यक्रम व गतिविधियां आयोजित की गई है जिसमें स्कूल व कॉलेज में परिसंवाद, वाद विवाद, चित्रकला प्रतियोगिता, लेखन आदि का आयोजन करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकल रैली भी आयोजित की जाएंगी तथा संपूर्ण राज्य में विभिन्न 16 प्रकार की 800 गतिविधियां आयोजित होंगी इसके साथ ही स्कूली छात्रों और शिक्षकों को इंधन व तेल संरक्षण के लिए उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के साथ ही वर्तमान में संचालित व नए शुरू होने वाले पेट्रोल पंप में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन शुरू किए जाएंगे जिसके लिए महाराष्ट्र में चालू वित्त वर्ष में 1000 स्टेशन शुरू करने का लक्ष्य पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा रखा गया है। तथा गोंदिया जिले में 2 पेट्रोल पंप में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन शुरू किए गए हैं। आयोजित पत्र परिषद में पेट्रोलियम कंपनी के सहायक प्रबंधक उमेश राय, गोंदिया भंडारा जिले के सेल्स ऑफिसर अमित कुमार जिले के पेट्रोलियम डीलर विशाल सेंडे, विनोद मोदी, राजेश भगत, राजू हरिनखेडे, लखन चावड़ा, श्याम गुप्ता, खेमराज शेडे, वैभव असाटी, दिलीप असाटी, विजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Share Post: