बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले में महिलाओं का प्रमुख संगठन दामिनी संगठन द्वारा कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने आए दर्शकों का वह महिलाओं का पुष्पगुच्छ देकर तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर भारतीय सभ्यता से सत्कार किया गया। दामिनी संगठन यह गोंदिया जिले का महिलाओं का सबसे प्रमुख संगठन है विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक सक्रियता इस संगठन द्वारा हमेशा दिखाई जाती है देश के प्रति अटूट प्रेम वह महिलाओं में सबसे लोकप्रिय दामिनी संगठन हमेशा से रहा है। दामिनी संगठन के गोंदिया जिले के प्रमुख संयोजक राम पुरोहित व दामिनी संगठन की अध्यक्ष मैथिली राम पुरोहित इनका हमेशा ही समाज के प्रति एक अच्छा योगदान देखने में आया है कश्मीर फाइल्स यह फिल्म उस सच्चाई को उजागर करती है जिस सच्चाई को इसके पूर्व की सरकारों व नौकरशाहों ने छुपा कर रखा और उस सच्चाई को सामने लाने के लिए महिलाओं को विशेष रूप से यह फिल्म देखने के लिए प्रेरित करने का कार्य दामिनी संगठन द्वारा किया गया है जो निश्चित ही सराहनीय है और तारीफ ए काबिल है EOS थियेटर के प्रमुख संचालक मुकेश मुंदड़ा से दामिनी संगठन ने यह मांग की है की होली के इस पावन त्यौहार पर आप कुछ राशि कम करके इस फिल्म की टिकट बेचे जिससे ज्यादा से ज्यादा दर्शक यह फिल्म देख सके।आप सभी को यह बताना बहुत जरूरी है कि देश के कुछ राज्यों में यह फिल्म टैक्स फ्री कर दी गई है परंतु महाराष्ट्र में यह फिल्म अभी टैक्स फ्री नहीं हुई है इसलिए हमने थिएटर के संचालक से अनुरोध किया है कि कुछ कम राशि लेकर के आप यह फिल्म की टिकट दे जिससे ज्यादा से ज्यादा गोंदिया वासी यह फिल्म देख सकेइस अवसर पर प्रमुख रूप से जया अभय साहू दामिनी संगठन उपाध्यक्ष, दामिनी संगठन सदस्य वंदना अरविंद शर्मा, रिया उमेश माधवानी, सरोज दीपक लिल्हारे, तोशीका राहंगडाले साक्षी विनोद दोहरे रेखा ताई मटाले, भूमि अभय जयसवाल, वर्षा चौरसिया, गौरी चंद्रिकापुरे, गायत्री कनौजिया, सुलेखा कटरे, मीना पाठक, रेवती सिंह, अर्चना जोशी, विद्या जोशी, लता ताई मेश्राम आदि उपस्थित थे।
दामिनी संगठन ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म के दर्शकों का भव्य सत्कार किया






