मच्छरों का शहर में बड़ा प्रकोप करे कीटनाशक का छिड़काव- जितेंद्र पंचबुद्धे – नगर परिषद प्रशासक व मुख्याधिकारी को दिया ज्ञापन

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर में घनकचरा का उचित नियोजन नहीं होने से सब तरफ गंदगी फैल चुकी है। जिससे मच्छरों का प्रकोप बड़े पैमाने पर बढ़ चुका है। इसके चलते नगर परिषद सफाई विभाग के खिलाफ नागरिकों का रोष बढ़ रहा है। शहर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप पर नियंत्रण पाने के लिए पूर्व पार्षद जितेंद्र पंचबुद्धे द्वारा नगर परिषद प्रशासन व मुख्याधिकारी को ज्ञापन देकर कीटनाशक छिड़काव की मांग की है। गौरतलब है कि गोंदिया शहर में स्वच्छता की व्यवस्था चरमरा ने के चलते मच्छरों का प्रकोप दिनों दिन तेजी से फैल चुका है जिससे नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मच्छरों के चलते नागरिकों को न दिन में चैन ना रात में आराम वाली स्थिति निर्माण हो चुकी है। किंतु शहर की स्वच्छता व्यवस्था चरमरा चुकी है तथा स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह निर्माण हो रहा है। जिसके चलते नगर परिषद की स्वच्छ छवि छवि धूमिल हो रही है। इस संदर्भ में पूर्व पार्षद जितेंद्र (बंटी) पंचबुद्धे द्वारा नगर परिषद के प्रशासक व मुख्याधिकारी को पत्र देकर शहर में मच्छरों पर नियंत्रण पाने के लिए कीटनाशक छिड़काव की मांग की है। जिससे नागरिकों को कुछ हद तक राहत मिल सके।

Share Post: