यात्री विमान सेवा के प्रथम यात्री गोपाल अग्रवाल का भव्य स्वागत इंदौर से गोंदिया पहले यात्री

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के लिए 13 मार्च 2022 एक ऐतिहासिक दिन रहा जहां पहली यात्री विमान सेवा शुरू हुई जिसके प्रथम यात्री के रूप में युवा जागृति के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल सम्मानित हुए। जिनका सम्मान इंदौर एयरपोर्ट व गोंदिया एयरपोर्ट पर भव्य रूप से किया गया।
गौरतलब है कि गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट पर 13 मार्च 2022 को पहली यात्री विमान सेवा शुरू हुई जो जिले के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से अंकित हो चुकी है। इस विमान सेवा के प्रथम यात्री के रूप में शहर की सामाजिक संघटना युवा जागृति के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल प्रथम यात्री के रूप में सम्मानित हुए जिन का भव्य स्वागत इंदौर एयरपोर्ट व गोंदिया एयरपोर्ट पर गोपाल अग्रवाल व उनके मित्र परिवार द्वारा अभिनंदन किया गया जिसमें विष्णु शर्मा नवीन अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर उन्होंने अपने शब्द व्यक्त करते हुए कहा कि उपरोक्त विमानतल ब्रिटिश कालीन था जो जर्जर अवस्था में पहुंच चुका था। जिसे सांसद प्रफुल्ल पटेल द्वारा आधुनिकीकरण कर फिर से निर्माण करवाया गया जिसके फलस्वरूप आज गोंदिया से यात्री विमान सेवा शुरू हो चुकी है। जिसके लिए वर्तमान जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अथक प्रयास किया गया जिनका वे धन्यवाद देते हैं।


उल्लेखनीय है कि उपरोक्त यात्री विमान सेवा की प्रथम उड़ान के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा इंदौर से वर्चुअल झंडी दिखाकर की गई इस अवसर पर उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे तथा फ्लाईबिग का यात्री विमान जब गोंदिया के रनवे पर उतरा तो गोंदिया एयरपोर्ट पर गोंदिया जिले के हजारों लोग उसका स्वागत करने के लिए उपस्थित थे । रनवे पर प्लेन के आते ही सर्वप्रथम पानी की बौछार कर यात्री विमान का स्वागत किया गया तथा विमान से उतरने वाले सभी यात्रियों को भी इस यात्रा की शुभकामनाएं वह पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया।

Share Post: