बुलंद गोंदिया। रेलवे की संपत्तियों को चोरी से बचाने वह उसकी सुरक्षा के लिए आरपीएफ क्राइम ब्रांच द्वारा निरंतर गस्त लगाने के साथ ही अपराधों पर लगाम लगाने हेतु कार्रवाई कर रहा है। इसी के तहत शुक्रवार 4 मार्च को सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की रेलवे सिग्नल विभाग गोंदिया डिपो के पीछे कुछ आरोपी रेलवे सिग्नल केबल की चोरी कर उसे टुकड़ों में काट रहा है। जिस पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी गोल्डी विलियम आछी विलियम उम्र 21 वर्ष व रवि ओमप्रकाश गजभिए उम्र 28 वर्ष को 45 मीटर रेलवे सिगनल केबल के टुकड़े करते हुए रंगे हाथों धर दबोचा तथा उपरोक्त केबल के संदर्भ में पूछे जाने पर किसी भी प्रकार का समाधान कारक जवाब नहीं दिए जाने पर दोनों आरोपियों को रेल संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम की धारा 3(अ) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे पुलिस गोंदिया के सुपुर्द किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही रेलवे सुरक्षा बल के उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध गुप्तचर शाखा गोंदिया के निरीक्षक अनिल पाटिल ,उप निरीक्षक केके दुबे प्रधान आरक्षक आरसी कटरे द्वारा की गई।
रेलवे सिग्नल केबल की चोरी करते हुए आरोपीयो को आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने रंगे हाथों धर दबोचा






