दंत रोगतज्ञ महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बुलंद गोंदिया। (संवाददाता तिरोड़ा)- तिरोडा शहर के वीर सावरकर वार्ड निवासी दंत रोग तज्ञ महिला चिकित्सक डॉ नेहा हेमराज पारधी उम्र 30 वर्ष द्वारा अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली उपरोक्त घटना शुक्रवार 4 मार्च की सुबह 9:30 बजे के दौरान सामने आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सेजगांव निवासी डॉ नेहा हेमराज पारधी उम्र 30 वर्ष यह वर्तमान समय में तिरोड़ा के वीर सावरकर वार्ड में भारत चौधरी के घर के समीप के मकान में गत कुछ दिनों से किराए से रह रही थी। शुक्रवार 4 मार्च की सुबह 9:00 बजे के दौरान उसके मकान का दरवाजा बंद था । जिसके चलते मकान मालिक के घर की महिला द्वारा दरवाजे को खटखटा कर आवाज दी किंतु किसी भी प्रकार का जवाब नहीं मिलने पर किचन के समीप की खिड़की को तोड़कर बर्तन फेका की जिससे वे उठ जाए किंतु किसी भी प्रकार का जवाब नहीं मिला जिससे किसी अनहोनी की आशंका सामने आने लगी इसके पश्चात कारपेंटर को बुलाकर दरवाजे को खोला गया दरवाजा खुलते ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया। जिसके पश्चात मकान मालिक द्वारा उपरोक्त घटना की जानकारी तिरोडा पुलिस थाने व डॉ नेहा के पिता हेमराज अनंतराम पारधी को दी । जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर मृतक को फांसी के फंदे से नीचे उतारा व पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। उल्लेखनीय है कि डॉ नेहा पारधी किराए के मकान में अकेली ही रहती थी तथा एक माह पूर्व ही उसका विवाह मध्यप्रदेश के बालाघाट में पक्का हुआ था ऐसी जानकारी प्राप्त हुई। जिससे आत्महत्या का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है तथा उपरोक्त प्रकरण में फरियादी हेमराज अनंतराम पारधी सेजगांव निवासी की शिकायत पर तिरोडा पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक राधा लाटे द्वारा की जा रही है।

Share Post: