बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के रेती घाटों से रेत माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन अभी भी किया जा रहा है। जिसकी गुप्त जानकारी प्राप्त होने पर मंगलवार 22 फरवरी की सुबह 6:00 बजे के दौरान गोंदिया की उपविभागीय अधिकारी श्रीमती पर्वणी पाटिल व तहसीलदार अनिल खड़तकर के दल द्वारा गोंदिया तहसील के अंतर्गत आने वाले मुरदाडा रेती घाट पर छापामार कार्यवाही कर अवैध रूप से रेती का परिवहन कर ले जा रहे 10 ट्रैक्टर जप्त किये ।
उपरोक्त कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार अरुण कदम, अव्वल कारकुन मुकुंद तिवारी, पटवारी रोहित बिसेन, अमित बडोले, सुभाष कापसे, देवेंद्र भोयर, प्रफुल्ल मेश्राम, विक्रम थुलकर, राजेंद्र आव्हाड, अविनाश शिवनकर, नितिन बुचे, संजय चौरे, गोवर्धन हटवार तथा वाहन चालक शुभम ऊईके द्वारा की गई ।
मुरदाड़ा घाट से रेती का अवैध परिवहन 10 ट्रैक्टर जप्त ,उपविभागीय अधिकारी गोंदिया की कार्रवाई






