जंगली सूअर का शिकार कर मटन बेचने वाला वन विभाग की हिरासत में

बुलंद गोंदिया। (संवाददाता देवरी)-देवरी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम शीलापुर/भोयरटोला जंगल परिसर में जंगली सूअर का शिकार कर मटन बेचने वाले एक आरोपी को वन विभाग द्वारा रंगे हाथों धर दबोचा गया।
गौरतलब है कि गोंदिया जिले के वन परिसर क्षेत्रों में वन्य जीवों का शिकार कर उसका मटन बेचने के मामले अनेकों बार सामने आ रहे हैं। इसी के अंतर्गत देवरी तहसील के तहत आने वाले ग्राम शिलापुर भोयरटोला में मंगलवार 22 फरवरी को जंगल परिसर में ग्राम के निवासी आरोपी को कोदु लटये द्वारा जंगली सूअर का शिकार कर उसका मटन बेच रहा था। इसकी जानकारी वड़ेगांव बीट के वन रक्षक सुनील उईके को प्राप्त होते ही मटन बेचते हुए आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा।
उपरोक्त प्रकरण में देवरी वन विभाग द्वारा मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू है।

Share Post: