कावराबांध ग्राम पंचायत में मैदान समतलीकरण के कार्यों में घोटाला

रोहित बनोटे ने पत्रकार परिषद में लगाया आरोप
बुलंद गोंदिया।( संवाददाता सालेकसा) – सालेकसा तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कावराबांध के तहत मोहाटोला ग्राम में मनरेगा के अंतर्गत मैदान समतलीकरण का कार्य ग्राम पंचायत के माध्यम से वर्ष 2017 में किया गया था। उपरोक्त कार्य स्थानीय नागरिकों को कार्य देने के उद्देश्य से मनरेगा के अंतर्गत मंजूरी दी गई थी। किंतु इस कार्य में मनुष्य बल का उपयोग ना कर जेसीबी मशीन से कार्य किया गया तथा जिसमें मुरूम के स्थान पर तलाव से निकलने वाली गाद का उपयोग किया गया ऐसा आरोप राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष रोहित बनोठे ने पत्र परिषद के माध्यम से लगाया है।
गौरतलब है कि मैदान समतलीकरण का कार्य शुरू रहने के समय ग्राम पंचायत के माध्यम से तालाब गहरीकरण का कार्य शुरू था जिससे उपरोक्त तलाव से निकलने वाली गाद व मिट्टी का उपयोग मैदान समतलीकरण करने में उपयोग किया गया है। जिससे अब मैदान में बड़ी संख्या में घास उग चुकी है जिससे विद्यार्थियों को काफी परेशानियां हो रही है। उपरोक्त प्रकरण में तत्कालीन सरपंच, अभियंता बिसेन की जानकारी व मार्गदर्शन में उपरोक्त घोटाला किया गया है। इस प्रकार का गंभीर आरोप पत्र परिषद में रोहित बनोठे द्वारा लगाया गया है। साथ ही आरोप लगाया कि क्षेत्र के नागरिकों को मिलने वाला रोजगार न देकर जेसीबी मशीन से कार्य किया गया है जिससे मजदूरों को रोजगार से भी वंचित किया गया है तथा किया गया कार्य घटिया दर्जे का किया गया जिससे उपरोक्त स्थान पर फिर से काम करने की आवश्यकता निर्माण हो गई है। जिससे शासन को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है तलाव प्रकरण में दोषियों पर कार्रवाई कब होंगी इसके पूर्व इसी प्रकार के एक तलाव की शिकायत भी जिला तक्रार निवारण अधिकारी जमाईवार को शिकायतकर्ता द्वारा की गई थी। जिसकी सुनवाई जांच कर अहवाल के माध्यम से दोषियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। किंतु अब तक उपरोक्त प्रकरण में किसी भी दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई है जिससे उपरोक्त आदेश पर प्रश्न चिन्ह निर्माण हो रहा है।

Share Post: