जिले के 16 रेती घाटो की हुई निलामी,10 करोड़ रुपए का मिलेंग राजस्व

बुलंद गोंदिया। लंबे इंतजार के बाद पर्यावरण विभाग की हरी झंडी मिलने से जिले के 18 रेती घाटों की निलामी सोमवार 21 फरवरी को की गयी । जिसमे 16 रेती घाटों की ऑनलाइन नीलामी से जिला खनिकर्म विभागकी तिजोरी में 10 करोड़ रूपयों का खजाना जमा हो जाएगा। वहीं रेती तस्करी पर भी रोक लग जाएगी एवं लाभार्थियों को भी सस्ते दाम में रेती उपलब्ध हो सकेगी।
गौरतलब है कि गत दो-तीन वर्षों से समय पर रेती घाटों की नीलामी नहीं होने से जिले में बड़े पैमाने पर रेती माफियाओं द्वारा खनन कर अवैध व्यापार किया जा रहा था। जिससे शासन की तिजोरी पर प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा था इस गंभीर समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी नयना गुंडे, अपर जिलाधिकारी राजेश खवले व जिला माइनिंग अधिकारी सचिन वाढवे द्वारा इस वर्ष विशेष प्रयास कर पूरे विदर्भ में गोंदिया जिले में सबसे पहले रेती घाटों की नीलामी की गई है। जिससे अब आगामी वर्ष में रेती चोरी पर काफी हद तक अंकुश लग पाएगा विशेष यही किगोंदिया जिले से वैनगंगा, बाघनदी, चुलबंद नदी, गाढ़वी नदी तथा पांगोली नदी प्रवाहित है। इन नदियों से उत्कृष्ट दर्जे की रेती निर्मित होती है, जिसकी मांग जिले सहित अन्य जिलों में होती है। इन नदियों के रेती घाटों से जिला खनिकर्म विभाग को करोड़ों रूपए का राजस्व प्राप्त होता है। लेकिन विगत वर्ष से रेती घाटों की निलामी नहीं होने के कारण विभाग को करोड़ों रूपयों का नुकसान सहन करना पड़ा। इतना ही नहीं तो इन रेती घाटों से अवैध उत्खनन कर रेती के तस्करों ने पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाया है। जिला प्रशासन ने इन रेती घाटों की निलामी के लिए पर्यावरण विभाग के पास मंजूरी हेतु प्रस्ताव भेजा था। लेकिन समय पर मंजूरी नहीं मिलने के कारण रेती घाटों से अवैध रूप से रेती का उत्खनन बड़े पैमाने पर किया गया। बड़े लंबे इंतजार के बाद पर्यावरण विभाग ने जिले के रेती घाटों को निलामी की मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलते ही जिले के 18 रेती घाटों की निलामी प्रक्रिया शुरू की गई। सोमवार 21 फरवरी को 18 रेती घाटों की ऑनलाइन निलामी की गयी ।जिसमे 16 रेती घाटो की हुई निलामी इस निलामी से जिला खनिकर्म विभाग की तिजोरी में 10 करोड़ रूपयों का राजस्व जमा होगा। वहीं रेती की तस्करी पर लगाम लगेगा और लाभार्थियों को ऊंचे दाम में मिलने वाली रेती सस्ते दाम पर मिल पाएगी।

इन घाटों की हुई नीलामी
गोंदिया तहसील के पुजारीटोला, तेढ़वा, बनाथर, महालगांव, साईटोला, देवरी, बिरसोला, तिरोड़ा तहसील के बिरोली, , मांडवी, घाटकुरोडा, सड़क अर्जुनी तहसील के सावंगी, सांवगी-2, सौंदड़, पिपरी-2, पलसगांव राका, आमगांव तहसील के मानेकसा व अर्जुनी मोरगांव तहसील के इन रेती घाटों की नीलामी हुई ।
विदर्भ में सर्वप्रथम रेती घाटों की नीलामी गोंदिया जिले में
इस वर्ष गोंदिया जिले में सबसे पहले रेत घाटों की नीलामी की गई है18 घाट नीलामी प्रक्रिया में रखे गए थे जिनमें से 16 रेती घाट नीलाम हुए हैं जिससे शासन को करीब 10 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा तथा शेष दो रेती घाटों की नीलामी की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू की जाएंगी।
– सचिन वाढवे जिला खनिकर्म अधिकारी गोंदिया।

 

Share Post: