बुलंद गोंदिया। हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती जय जय जिजाऊ, जय जय शिवराय के जय घोष वह हर हर महादेव की जय जयकार कर अखिल भारतीय मराठा महासंघ द्वारा सूर्याटोला में शिवाजी महाराज की जयंती संपन्न की गई। उपरोक्त कार्यक्रम की शुरुआत मराठा महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र तूपकर द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण कर व पूजा अर्चना कर की इसके पश्चात मराठा महासंघ महिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा बड़े द्वारा भी शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्प अर्पण कर वंदना की तथा सचिव संतोष जाधव ने भी प्रतिमा को पुष्प अर्पण किया इसके साथ उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा शिव छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए । इस अवसर पर पार्थ पंकज तुपकर द्वारा शिव गर्जना की प्रस्तुति की। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर भावना कदम, दीपक कदम, संतोष शुरसे, आलोक पवार, अविनाश पवार ,मोहन काले, आनंद देवकर, रितेश वाकचौरे, विजया तुपकर, मीना तूपकर, द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने विशेष सहयोग दिया। जयंती के पूर्व परिसर को स्वच्छ कर पूर्व तैयारी पंकज तूपकर ,आकाश तूपकर, गीतेश तूपकर, द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया उपरोक्त कार्यक्रम के पश्चात मराठा महासंघ के सभी सदस्यों द्वारा मनोहर चौक स्थित शिव जयंती कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज की तथा 9:00 बजे शिवाजी सरोवर पांगोली में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय मराठा महासंघ के पूरे सदस्य उपस्थित थे।
अखिल भारतीय मराठा महासंघ गोंदिया ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती





