डाॅ. नितेश बाजपेयी और उनकी पूरी टीम ने थामा राकां का हाथ, सांसद प्रफुल पटेल की उपस्थिति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश

बुलंद गोंदिया। न्यू बालाजी हॉस्पिटल के संचालक एवं बालाजी फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. नितेश बाजपेई ने अपने सभी साथियों के साथ सांसद प्रफुल पटेल की उपस्थिति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया । डाॅ. बाजपेयी के साथ शुभम अग्रवाल, नीलू राउत, निशा साधेपाचे, नेहा बाजपेई, गोपेश बाजपेई, शारदा नेवारे, नर्मदाप्रसाद भिमटे, सुमति डोलारे, नौशाद मालाधारी, विजेता बहेकार, भूमिका रामटेके, पूर्णिमा धुर्वे, दमयंती शेंदुरकर, क्रतिक तुपर, किरण कटरे, यशोधरा कांबडे, अनीता धोटे, सुनीता अंबेडारे, मुनिश्वरी शेंद्रे, पूर्णसया सूर्यवंशी आदि ने राष्ट्रवादी कांग्रेस में प्रवेश लिया।
उल्लेखनीय है कि डाॅ. बाजपेयी और उनकी पूरी टीम ने कोविड -19 के संक्रमणकाल में कोविड प्रभावित लोगों की बढ़चढ़कर मदद की है । इसके अतिरिक्त समस्त जिले में विभिन्न चिकित्सा शिविरों का आयोजन भी डाॅ. बाजपेयी के मार्गदर्शन के अंतर्गत किया जाता रहा है । डाॅ. बाजपेयी ने राकां में प्रवेश करने के पश्चात कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सांसद प्रफुल पटेल व पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन के कुशल मार्गदर्शन के अंतर्गत उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में और भी अच्छी तरह से सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा ।

Share Post: