बुलंद गोंदिया। जाति भारत की एक वास्तविकता है और इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। जाति हमेशा विवाद का कारण नहीं होती है, बल्कि यह सुरक्षा का भी मामला है। सरकार को ऐसा ही करना चाहिए, तथा ओबीसी जाति गणना भी उतनी ही महत्वपूर्ण है साथ हि शिक्षा और स्वास्थ्य समेत अन्य मामलों में आरक्षण की जरूरत हो तो दीया जाए ।’अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण स्वागत योग्य है।’ हालांकि राम के नाम पर सत्ता में आने वालो ने आज राम राज्य को भुला दिया गया है, ‘अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने सोमवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला.इस अवसर पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष शिव शर्मा मौजूद थे। एक निजी कार्यक्रम के लिए गोंदिया में आगमन होने पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने केंद्र सरकार या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कहा, ‘भारत को अमेरिका बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आर्थिक विकास के नाम पर हिंदुओं की बलि दी जा रही है। धन मुट्ठी भर पूंजीपतियों के हाथों में केंद्रित हो गया है। किसानों पर बेरोजगारी और कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार ने गलत रास्ता चुना है। रामराज्य में इसकी उम्मीद नहीं है। भारतीय जनसंख्या में असंतुलन विकसित हो रहा है। यह असंतुलन विशेष रूप से हिंदू आबादी में महसूस किया जाता है। प्रवीन तोगड़िया ने कहा इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार को दो से अधिक बच्चों के जन्म पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून बनाना चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा प्रकाशित जन्म दर वृद्धि रिपोर्ट के अनुसार, हिंदुओं की जन्म दर दो प्रतिशत पर स्थिर हो गई है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो हिंदुओं की आबादी 140 करोड़ से घटकर 100 करोड़ होने में देर नहीं लगेगी। उन्होंने कहा, “मुसलमानों की जन्म दर 2.50 फीसदी है और अगर उनकी आबादी इसी दर से बढ़ती रही तो भारत इस्लामिक स्टेट बन जाएगा।”ईवीएम मशीन के उपयोग के बारे में उन्होंने कहा कि आज विश्व का सबसे विकसित राष्ट्र अमेरिका भी इसका इस्तेमाल नहीं कर रहा है यहां तक की जापान जैसा देश जो इसका निर्माण करता है वहां भी इस्तेमाल नहीं होता जबकि हमारे देश में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को इस मामले में संसद में ही निर्णय लेना होगा।
सरसंघचालक के अनुसार हिंदू और मुसलमानों का डीएनए एक ही है। इसलिए लव जिहाद के बारे में क्या कहें।
केंद्र की आगामी सरकार के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले चुनाव के पश्चात ही 2024 में होने वाले केंद्र के चुनाव की वस्तुस्थिति तय करेंगे।
साथ ही उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के माध्यम से वीर हिंदू विजेता हिंदू अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अखंड भारत के संकल्प को लेकर विजयादशमी के पर्व से शस्त्र पूजन 20000 स्थानों पर किया गया है तथा आगामी समय में इसे सार्वजनिक स्थानों पर भी आयोजित किया जाएगा तथा त्रिशूल धारण अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा व वीर हिंदू विजेता हिंदू अभियान के अंतर्गत व्यायाम अभियान जिसमें वेट कंट्रोल, बीपी नियंत्रण, शुगर कंट्रोल, टेंशन कंट्रोल व मोटापे पर विशेष व्यायाम कराए जाएंगे।
शिक्षा और स्वास्थ्य समेत अन्य मामलों में आरक्षण की जरूरत हो तो दिया जाना चाहिये – प्रवीण तोगड़िया






