उत्कृष्ट पत्रकारिता, फोटोग्राफी, खोजी पत्रकारिता, विकास, टीवी समाचार के लिए पुरस्कारो की प्रविष्टियां आमंत्रित
बुलंद गोंदिया। श्रमिक पत्रकार संघ गोंदिया की प्रतिवर्ष परंपरा के अनुसार लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की स्मृति में पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाता है जिसके लिए तिलक गौरव पुरस्कार वह पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े अन्य पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की है गोंदिया जिले के इच्छुक पत्रकार अपने आवेदन 14 अगस्त तक जमा करें।
वर्ष 2026 में दिए जाने वाले पुरस्कारों में तिलक गौरव पुरस्कार, उत्कृष्ट फोटोग्राफी पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अख़बार विक्रेता पुरस्कार। स्वर्गीय मनोहर भाई पटेल मेमोरियल संपादकीय पुरस्कार, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय हीरालाल जैन मेमोरियल विकास पुरस्कार, स्वर्गीय संतोष अग्रवाल मेमोरियल स्मृति खोजी पत्रकारिता पुरस्कार वह स्वर्गीय रामकिशोर कटकवार स्मृति में टीवी समाचार पुरस्कार का समावेश है।
पत्रकारों को सम्मानित करना यह उनके उत्कृष्ट कार्यो को प्रोत्साहन देना है तथा सामाजिक विषयों को असरदार तरीके से शासन के समक्ष लाने वाले पत्रकारों को सम्मानित करना तथा खोजी पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना है, जिस हेतु जिन पत्रकारों द्वारा अपने संबंधित क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है उनसे आग्रह किया जाता है कि वह तय समय के अंदर अपने आवेदन जमाकरें।
उपरोक्त आवेदन 14 अगस्त के पूर्व भंडारा पत्रिका कार्यालय सिविल लाइन में जमा करें।
इसके साथ ही जिले के प्रतिभावान मेघावी छात्रों व विभिन्न सामाजिक संगठनों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
इस वर्ष तिरोडा के वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम नागपुरे को जीवन गौरव तिलक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए डॉक्टर देवाशीष चटर्जी, डॉक्टर शिरीष रत्नपारखी ,डॉक्टर दीपक बाहेकर, डॉक्टर राजेंद्र जैन को भी सम्मानित किया जाएगा।
आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रमिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष हाजी अल्ताफ शेख करेंगे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रमिक पत्रकार संघ के पदाधिकारीयो में संजय राऊत, हरीश मोटघरे,रवि सपाटे, महेंद्र बिसेन ,नवीन अग्रवाल, नवीन दहिकर, महेंद्र माने ने अपील की है कि जिले के पत्रकार बड़ी संख्या में अपने आवेदन जमा करें वह कार्यक्रम में सहभागी हो।







