किसान सुविधा के अनुसार तहसील के किसी भी आधारभूत केंद्रों पर कर सकेंगे बिक्री विधायक रहांगडाले की मांग हुई सफल

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले प्रमुख फसल धान की होने के चलते बड़े पैमाने पर किसानों द्वारा धान उत्पादन किया जाता है। तथा अपनी फसल को वे शासकीय आधारभूत खरीदी केंद्र पर बिक्री करते हैं। किंतु पनण विभाग के निर्देशानुसार खरीदी केंद्रों में सीमित गांव का समावेश किए जाने से किसानों को धान बिक्री उन्हीं केंद्रों पर किया जाना बंधनकारक था। ऐसी परिस्थिति में जिले के कुछ स्थानों पर किसानों की संख्या के अनुपात में धान खरीदी केंद्रों की संख्या कम होने तथा केंद्रों से जुड़े गए ग्राम का अंतर काफी होने के चलते इसमें काफी परेशानियां सामने आ रही थी। जिसके चलते किसानों को एक -एक महीना अपनी फसल के तुलने का इंतजार करना पड़ता था। इसके साथ ही नैसर्गिक आपदा से उनका नुकसान भी होता था। इस कारण किसानों द्वारा केंद्रों की सीमा को खत्म करने की मांग की जा रही थी तथा सुविधा के अनुसार तहसील के किसी भी शासकीय आधारभूत धान खरीदी केंद्र में बिक्री करने की किसानों द्वारा की जा रही मांगों को देखते हुए तिरोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय रहांगडाले द्वारा इसकी मांग 10 नवंबर 2021 को की थी। जिससे किसान तहसील के किसी भी केंद्र पर अपनी फसल की बिक्री कर सकें इस संदर्भ में अन्न व नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 22 नवंबर 2021 को आदेश जारी किया कि अब तहसील में किसी भी केंद्र पर किसान अपनी धान की बिक्री कर सकेंगे। जिसके चलते क्षेत्र के किसानों द्वारा विधायक रहांगडाले का आभार व्यक्त किया है।

Share Post: