बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष के जिला अध्यक्ष विजय शिवनकर ने जिला अध्यक्ष पद व पक्ष से अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील को भेजा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष के जिला अध्यक्ष विजय शिवनकर द्वारा जिला अध्यक्ष पद व पक्ष से अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील को भेजकर जिम्मेदारियों से मुक्त होने की घोषणा की है। तथा अपने इस पत्र में उन्होंने कहा कि जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष में राजनीतिक वातावरण तथा सामंजस्य का अभाव होने के चलते जिम्मेदारियों को का पालन करना संभव नहीं हो रहा है। तथा में गत 7 वर्षों से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य करते हुए समय-समय पर दी गई जिम्मेदारियों को निष्ठा पूर्वक पालन किया है तथा चुनाव के दौरान भी सार्थक परिणाम दिए हैं किंतु मेरे कार्यों का उचित मूल्यांकन नहीं किए जाने के चलते राष्ट्रवादी गोंदिया जिला अध्यक्ष पद तथा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं तथा आगे पार्टी का सदस्य भी नहीं रहूंगा तथा उपरोक्त त्यागपत्र स्वीकार करें। तथा इसकी प्रतिलिपि राज्य के उपमुख्यमंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित दादा पवार तथा राज्यसभा सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल को भी भेजी गई है।
इस संदर्भ में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए विजय शिवनकर से संपर्क किए जाने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया
विजय शिवनकर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद व पक्ष से दिया त्यागपत्र
