बाल दिवस के अवसर पर प्रभाग 9 में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सैकड़ों नागरिकों ने लिया लाभ

बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले प्रभाग क्रमांक 9 में बाल दिवस के अवसर पर पवार बोर्डिंग में पार्षद जितेंद्र बंटी पंचबुद्धे व आशालता देशमुख द्वारा निशुल्क जांच स्वास्थ्य जांच शिविर व दवाई वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें प्रभाग के सैकड़ों नागरिकों ने निशुल्क शिविर का लाभ लिया।
उपरोक्त शिविर में शहर के चिकित्सक डॉ विनोद मोहबे, डॉक्टर तिमिरसिंह पटले, डॉ मनीष पंधरे,डॉ पल्लवी भगत ,डॉ राकेश चिखलौंडे, डॉ. मौसमी तिवारी, डॉ श्वेता पटले, डॉ.सचिन करंडे, डॉ. निखिल भरने ,डॉ स्मिता भरने ने उपरोक्त शिविर में अपनी सेवा प्रदान कर स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया। तथा इस दौरान डॉ विनोद मोहबे के मार्गदर्शन में मोहबे चिकित्सालय के सेवा भाव दल, गणेश ग्रामीण विकास संस्था द्वारा संचालित राधाबाई बहेकार नर्सिंग स्कूल की छात्राओं ने विशेष सहयोग देकर सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
निशुल्क औषधि वितरण में मेडिकल प्रतिनिधि सचिन पंडेले, सचिन बगमारे ,प्रशांत गढ़पाल, नरेश पटले, उमेश पटले, अनिल बाहेकर, अनिल पारधी, अनिल उपवंशी ने सहयोग प्रदान किया ।
जांच शिविर के दौरान प्रभाग के पार्षद जितेंद्र बंटी पंचबुद्धे, आशालता देशमुख, पवार समाज के अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, राजू बोपचे, पूर्व पार्षद कैलाश यादव, दीपम देशमुख, नरेंद्र काले, अविनाश पंचबुद्दे, धर्मेंद्र डोहरे, रूपेश निंबारते, नवीन नान्हे,सचिन बैस ,कान्हा पटले ,छोटू गौतम, शुभम तिवारी, रामलाल पारधी, अरविंद भैसारे, रोजर फर्नांडिस, अमर बनोठे, खुशबू बनोठे, संतोष नेवारे, प्रमोद पारधी, गुलाब माने, महेश माने, रविंद्र मटाले, नरेंद्र काले ,कपिल पारधी, शिवम लिल्हारे, आकाश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित थे।
शिविर में प्रभाग के 212 लाभार्थियों ने लाभ लिया तथा इस कार्यक्रम का संचालन दीपा सचिन पंडेले व शैलेश जैन ने किया।

Share Post: