149 शासकीय आधारभूत धान खरीदी केंद्रों को मंजूरी, दीपावली के पूर्व 30 अक्टूबर से शुरू होंगी खरीदी सांसद प्रफुल्ल पटेल के प्रयासों से मिली मंजूरी

बुलंद गोंदिया। जिले में खरीफ मौसम की धान कटाई व चुराई का कार्य शुरू हो चुका है। जिसमें हल्के धान की बिक्री कर किसान कर्ज चुकाने के साथ ही दिवाली का पर्व मनाते हैं। हल्का धान बाजार में आना शुरू हो चुका है। किसानों को आधारभूत कीमतों से कम कीमत ना मिले इसके लिए शासन द्वारा जिला मार्केटिंग फेडरेशन व आदिवासी विकास महामंडल के माध्यम से शासकीय धान खरीदी की जाती है। जिसके लिए सांसद प्रफुल्ल पटेल द्वारा राज्य सरकार से निरंतर चर्चा कर धान खरीदी केंद्रों को मंजूरी दिलवाई है जिसमें इस वर्ष जिले में जिला मार्केटिंग फेडरेशन के 107 व आदिवासी विकास महामंडल के 42 इस प्रकार 149 आधारभूत धान खरीदी केंद्रों पर 30 अक्टूबर के पूर्व धान की खरीदी शुरू होंगी।
जिला मार्केटिंग फेडरेशन व आदिवासी विकास महामंडल के शासकीय धान खरीदी केंद्रों पर धान की बिक्री करने के लिए इस वर्ष किसानों को ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य किया है। जिससे केंद्र पर धान की बिक्री करने के लिए 30 अक्टूबर तक किसान अपना पंजीयन करवा सकते हैं। तथा जिन किसानों द्वारा पंजीयन किया गया है उन किसानों से शासकीय धान खरीदी केंद्रों पर धान खरीदी की जाएंगी ।
दीपावली के पूर्व धान खरीदी केंद्र शुरू होने से किसानों को राहत मिले इसके लिए सांसद प्रफुल्ल पटेल द्वारा राज्य सरकार के साथ निरंतर चर्चा कर दस्तावेजों की पूर्ति की थी जिसके पश्चात 30 अक्टूबर से दोनों विभागों के धान खरीदी केंद्र शुरू होंगे जिससे किसानों को काफी राहत प्राप्त होंगी।
सेवा सहकारी संस्थाओं को प्रशिक्षण
शासकीय आधारभूत धान खरीदी केंद्र पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो जिससे किसानों को नुकसान न उठाना पड़े इसके लिए सभी 149 शासकीय धान खरीदी केंद्र सेवा सहकारी संस्था व वहां पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को 25 अक्टूबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे शासकीय धान खरीदी केंद्रों पर खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शक रूप से होने में सहायता होंगी।
1940 रुपए प्रति क्विंटल की दर मिलेंगी 
शासन द्वारा इस वर्ष धान की आधारभूत कीमत निश्चित किया है जिसमें सर्व साधारण धान को प्रति क्विंटल 1940 रुपए की दर घोषित की है। जिसके चलते उपरोक्त कीमत से कम कीमत में धान की खरीदी नहीं की जा सकती है।

Share Post: