बुलंद गोंदिया। तिरोड़ा वन परिक्षेत्र के वड़ेगांव के अंतर्गत आने वाले लोणारा/ सितेपार के एक किसान के खेत परिसर में 1 साल से कम उम्र के मादा तेंदुए का शव दिखाई दिया जिसकी जानकारी वन्य वन विभाग को प्राप्त होते ही विभाग में हड़कंप मच गया तथा घटनास्थल पर तत्काल वरिष्ठ वन अधिकारी पहुंचे जहां मादा तेंदुए का शव किसान किशनलाल चैनलाल बघेले खेत में पाया गया था। जो सही स्थिति में था जिससे उसके शिकार होने की संभावना नहीं थी। उपरोक्त मामला 22 अक्टूबर की शाम को सामने आने पर मादा तेंदुए का शव को सुरक्षित रखकर सुरक्षा के इंतजाम करने के पश्चात शनिवार 23 अक्टूबर की सुबह पशु संवर्धन विकास के चिकित्सकों के दल द्वारा पोस्टमार्टम करने के पश्चात उसका अंतिम संस्कार किया गया। उपरोक्त प्रकरण में तिरोड़ा के वन परीक्षेत्र अधिकारी ने जानकारी दी कि चिकित्सकों द्वारा की गई जांच के पश्चात प्राथमिक रूप से सामने आया कि उपरोक्त मादा तेंदुए की मौत जोइनडिस बीमारी व अन्य संक्रमण से हुई है। मृतक मादा तेंदुए का दाह संस्कार सहायक उपवन संरक्षक आरआर सदगीर के मार्गदर्शन में तिरोड़ा वन परीक्षेत्र के अधिकारी एसके आकरे, क्षेत्र सहायक एमएस कड़वे ,डॉक्टर विवेक गजरे, डॉक्टर रेणुका सेंडे , डॉक्टर देवेंद्र कटरे, मानद जीव संरक्षक मुकुंद धुर्वे की उपस्थिति में किया गया।
मादा तेंदुए का मिला शव पीएम के बाद वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार तिरोड़ा वन परिक्षेत्र के सितेपार का मामला




