बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले में बड़े पैमाने पर रेत उत्खनन का कार्य चलता है जिस पर लगाम लगाने के लिए जिलाधिकारी नयना गुंडे, अपर जिलाधिकारी राजेश खवले के मार्गदर्शन में गोंदिया के उपविभागीय अधिकारी विश्वास सिरसाट के विशेष पथक द्वारा शुक्रवार 22 अक्टूबर की सुबह जिले के तेढवा रेती घाट पर छापामार कार्रवाई करते हुए उत्खनन कर अवैध परिवहन कर रहे 14 ट्रैक्टरों को जप्त किया ।
गौरतलब है कि गोंदिया के रेती घाटो की शासकीय नीलामी होने के बावजूद जिन घाटों की नीलामी नहीं हो पाई है उन घाटों से रेत माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर रेती का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। जिससे शासन को प्रतिमाह करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। जिस पर लगाम लगाने के लिए गोंदिया की जिलाधिकारी नयना गुंडे द्वारा कड़े निर्देश जारी किए हैं। जिसके चलते शुक्रवार 22 अक्टूबर की सुबह 4:30 बजे के दौरान तेढवा रेती घाट पर गोंदिया के उपविभागीय अधिकारी विश्वास शिरसाट के नेतृत्व में विशेष पथक द्वारा छापामार कार्रवाई की गई जिस में अवैध रूप से उत्खनन कर परिवहन कर रहे हैं 14 ट्रैक्टर जप्त किए गए उपरोक्त पथक में गोंदिया के तहसीलदार आदेश डफर, उपविभागीय पोलीस अधिकारी जगदीश पांडे तथा पुलिस निरीक्षक डमारे द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई तथ जप्त किए गए ट्रैक्टरों के चालक व मालक पर प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रेत का उत्खनन कर अवैध परिवहन तेढ़वा घाट से 14 ट्रैक्टर जप्त एसडीओ के विशेष पथक द्वारा की गई कार्रवाई





