विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद कर्मचारियों का प्रतीकात्मक आंदोलन

बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद कर्मचारी यूनियन द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार 22 अक्टूबर की शाम मुख्य द्वार पर गेट मीटिंग कर प्रतीकात्मक आंदोलन करते हुए मांगे पूरी करने के लिए नारे लगाए।
गौरतलब है कि गोंदिया नगर परिषद कर्मचारी यूनियन द्वारा अपनी विभिन्न मांगे जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सेवा उपदान अंशराशिकरण व रजारोकिकरण व अन्य लाभ से वंचित रखा गया है। उन्हें लाभ दिया जाए तथा उसी प्रकार नगर परिषद में कार्यरत कर्मचारियों को 6 वे सातवें वेतन आयोग की बकाया राशि और सातवें वेतन आयोग की किस्त की अदायगी ना होने से नगर परिषद प्रशासन को यूनियन के माध्यम से 5 अक्टूबर 2021 को उपरोक्त मांगों को पूरी करने के संदर्भ में निवेदन दिया गया था किंतु उपरोक्त मांगों के विषय पर अब तक किसी भी प्रकार का समाधान कारक जवाब वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नहीं दिया गया जिसके चलते शुक्रवार 22 अक्टूबर को नगर परिषद के प्रवेश द्वार पर कर्मचारियों द्वारा गेट मीटिंग कर प्रतीकात्मक आंदोलन करते हुए अपनी मांगे पूरी करने के लिए नारे लगाए तथा प्रशासन को चेतावनी दी कि जल्द ही कर्मचारियों की प्रलंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया तो काम बंद आंदोलन किया जाएगा।
उपरोक्त प्रतीकात्मक आंदोलन गेट मीटिंग में कर्मचारी यूनियन के जहीर भाई अहमद, पुरुषोत्तम राहंगडाले, तिलक दीप, राजेंद्र दुबे ,प्रदीप घोड़ेश्वर ,मुकेश मिश्रा, तथा सभी विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Share Post: