संत कंवर राम साहिब वर्सी उत्सव पुर्व विधायक राजेंद्र जैन ने आशिर्वाद लिया

बुलंद गोंदिया। संत शिरोमणी शहीद भगत कंवरराम साहिब का वर्सी उत्सव सिंधी कालोनी स्थित मंदिर परिसर मे मनाया गया। तीन दिवस के कार्यक्रम का समापन
श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के भोग व पल्लव के साथ किया गया । तीन दिनो तक विजयकुमार बालक मंडली ने गुरवाणी वचन व संत के गाये भक्ति गीत,उनके जीवन के संस्मरण सूनाये जिसका लाभ आम जनता ने लिया ।
कार्यक्रम के समापन समारोह मे पुर्व विधायक राजेंद्र जैन ने भी संत कंवर राम साहिब व भगवान झुलेलाल की मुर्ति पर वस्त्र पहनाकर आशिर्वाद लिया। उनके साथ देवेंद्रनाथ चौबे भी साथ थे। इस अवसर पर सिंधी जनरल पंचाय़त के अध्यक्ष नारायण चांदवानी,समिती अध्यक्ष कन्हैयालाल नागदेव,दिलिप गोपलानी,मनोहर आसवानी दीपक कुंदनानी ,अनंदराम खटवानी,भगतराम ठकरानी,राजु नोतानी, जीयंद आयलानी,माधवदास,साजनदास वाधवानी,महेश आहुजा ,हरिराम आसवानी,चंद्र रामनानी,डा.डुलानी,
अशोक जयसिंधानी,प्रकाश चिमनानी,नोतन आसवानी ,गुरमुख चोटवानी,आत्माराम योगेश मुलचंदानी,मनीष वाधवानी,मुकेश नोतानी,राजेश पंजवानी,नामदेव काका,आदि कई वरिष्ठ समाज सेवी,महिलाए उपस्थित थी,वर्सी उत्सव का आयोजन संत कंवर राम सेवा समिती द्वारा किया जाता है।

Share Post: