आपका दिया हुआ कर्ज मै विकास एंव सेवा कर करुगा अदा – विधायक विनोद अग्रवाल

जिल्हा परिषद क्षेत्र काटी अंतर्गत बघोली में २९ लाखो के मंजूर कामो का भूमिपूजन एंव लोकार्पण समारोह संपन्न
बुलंद गोंदिया। विधायक विनोद अग्रवाल के प्रयत्नों से जिल्हा परिषद काटी क्षेत्र के अंतर्गत बघोली में ल २९लाख रूपये के कामो को मंजूरी मिली है। इन मंजूर कामो में जनता की समस्याओ से जुड़ी पीने की पाणी की समस्या के लिए योग्य सुविधा, अच्छे मार्ग, स्वच्छता हेतु, कचरा गाडी, नाली बांधकाम, सामाजिक सभागृह, अनेक विकासकार्यो का इसमें समावेश है । इस अवसर पर विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा की जनता ने मुझे जो कर्ज दिया है उसे मै समस्याओ का निराकरण कर विकास एंव सेवा कर अदा करुगा उनकी सेवा में रहकर उनका भाई, पुत्र, बनकर उनके हर समस्या में उनके साथ खड़ा रहूँगा ऐसा कहा और साथ हि कहा की चुनाव में आपने मुझ जैसे साधारण, सामान्य व्यक्ती को विधायक के लिए योग्य समझ अपना प्यार स्नेह दिया उसके लिए आप सभी का तहदिल से आभार व्यक्त करता ऐसा जनता से विधायक विनोद अग्रवाल ने संबोधित किया।
किसानो को कर्जमाफी योजना का लाभ पूर्ण रूप से मिलना चाहिए – विधायक विनोद अग्रवाल
जिल्हा परिषद काटी क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित भूमिपूजन एंव लोकापर्ण समारोह में विधायक अग्रवाल ने जनता से संबोधित करते हुए कहा की किसानो की समस्या के लिए हर गाँव में गोदाम बनेगे और किसानो को धान बेचने वाली समस्या से छुटकारा मिलेगा और यह उपक्रम महाराष्ट्र में पहली बार विधायक विनोद अग्रवाल की संकल्पना से होने जा रहा है | और अनेक किसान भाइयो को कर्जमाफी से संबधित समस्याओ का सामान करना पड़ता है इसके लिए सरकार ने करना है तो संपूर्ण रूप से किसान कर्जमाफी कर कर्जमाफी योजना का लाभ देना चाहिए। अनेक बार किसान भाइयो को अतिवृष्टी और पाणी के अभाव से फसल का नुकसान हो जाता है। इसीलिए सभी किसान भाइयो के फसल का पंचनामा कर ऐसे किसानो को कर्जमाफी योजना का लाभ मिलना चाहिए।

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित बिसरामजी पाचे (सरपंच, बघोली) श्रीमती चित्रकलाबाई दारासिंग चैहान (उपसरपंच) .महेशजी पाचे, नरेंद्रजी चैरे, कमलपंचम डहाट.सुरेंद्र सोनवाने, श्रीमती ज्ञानेश्वरी नरेंद्र चैधरी,रामचंदजी भोंडेकर, भुवनलालजी टेंभरे,भारती रहांगडाले, राकेश घासले, संगीता पाचे, सुरपती दंद्रे, चितुलाल कटरे, मोहरलाल पटले, .यसवंतराव गजभिये, मदन भोंडेकर, .हेमराजजी दंद्रे, राजू पाचे, फ़ोगल पाचे, इत्यादी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share Post: