बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद के हाल ही में नवनिर्वाचित बांधकाम सभापति राजकुमार कुथे, शिक्षा सभापति सुनील तिवारी व जलापूर्ति सभापति भागवत मेश्राम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नप में सभापति चुनाव की सफल रणनीति बनाने पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष हेमंत पटले, नगराध्यक्ष अशोक इंगले, पूर्व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रमेशभाऊ कुथे व पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल का अभिनंदन कर संपूर्ण गोंदिया शहर भाजपा की ओर से आभार व्यक्त किया है।
आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वे चारों वरिष्ठ भाजपा नेताओं के नेतृत्व में भाजपा के सिपाही के रूप में कार्य कर रहे हैं। और नगर परिषद में सभापति चुनाव में भाजपा की ही जीत हुई है। कुछ चाबी पार्षदों द्वारा स्वयं को भाजपा पार्षद बताकर नागरिकों को गलत जानकारी दी जा रही है। नगर परिषद में भाजपा गटके गटनेता व 8 से10 पार्षदों ने गत विधानसभा चुनाव में चाबी का कार्य किया था जिससे इनकी भाजपा सदस्यता स्थगित कर दी गई थी ।लेकिन तकनीकी रूप से जिला प्रशासन से सांठगांठ कर यह अब भाजपा गटनेता के पद पर बैठे हुए हैं। जिन्हें भाजपा जिला अध्यक्ष केशव मानकर व भाजपा नेताओं ने चाबी गटनेता को इन चुनावों में पक्ष की नीति और निर्देशानुसार कार्य करने के लिए अनुरोध किया लेकिन जब चाबी गटनेता ने वरिष्ठो का निर्देश नहीं माना तो जिला अध्यक्ष केशव मानकर ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष हेमंत पटले, नगराध्यक्ष अशोक इंगले, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रमेशभाऊ कुथे व पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल की समिति का गठन कर भाजपा पार्षदों को चुनाव जिताने के लिए हर संभव निर्णय और प्रयत्न करने की छूट दी ,वरिष्ठ नेताओं के निर्देश प्रयत्न और रणनीति का परिणाम है कि गोंदिया नगर परिषद में 5 में से 3 महत्वपूर्ण विषय समितियों पर भाजपा के सभापति निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचित सभापतियो ने स्पष्ट किया कि वरिष्ठ भाजपा नेताओं के आदेश निर्देश पर ही उन्होंने नप सभापति चुनाव में भाग लिया और वे सभी भाजपा के सच्चे सिपाही हैं। सभी भाजपा कार्यकर्ता और नागरिकों से चाबी गटनेता द्वारा फैलाए जा रहे झूठ से भ्रमित ना होने की अपील की है।
चाबी गटनेता द्वारा फैलाए जा रहे झूठ से भ्रमित ना हो भाजपा कार्यकर्ता व नागरिक – नप सभापति कुथे, तिवारी, मेश्राम






