बुलंद गोंदिया। जिल्हे के दौरे के दौरान गोंदिया शहर में साई मंदिर परिसर, टी.बी.टोली गोंदिया में राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष की कार्यकर्ता बैठक सांसद प्रफुल पटेल की उपस्थिति में संपन्न हुई l इस अवसर पर श्री पटेल ने अपने संबोधन पर कहा की, गोंदिया में शीघ्र ही अत्याधुनिक, सुसज्ज व् सुशोभित शासकीय मेडिकल कॉलेज की इमारत का निर्माण होगा और जिल्हे की जनता के अलावा आस – पास के जिल्हे के सामान्य नागरिको को आरोग्य सुविधा का लाभ मिलेगा, गोंदिया नगरपरिषद की ३० करोड़ रुपये लागत से नई प्रशासकीय इमारत की मंजूरी हमारे प्रयासों से मिली है, इसका कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा l गोंदिया शहर स्वच्छ व् सुंदर बनाने हेतु अंदर ग्राउंड डेनेज का काम चालू है,शीघ्र ही पुरे शहर में जाल बिछाया जायेगा इसी श्रृंखला के अंतर्गत शहर में भूमिगत विद्युत् लाइन का मंजूर कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ होगा l हमारे प्रयासों से गोंदिया जबलपुर और गोंदिया चंद्रपुर मार्ग पर रेल का परिचालन प्रारंभ हो चूका है, इस मार्ग पर डबल लाईन के कार्य हेतु प्रयास रत है, गोंदिया स्टेशन में नई गाड़ियों की सुविधाएं मिलेंगी। गोंदिया शहर में शिक्षा, आरोग्य सुविधा, उद्योग धंदे, गोंदिया में फ्लाइंग अकाडमी, ऐसी कार्यो से शहर का विकास होता है, जिल्हे के विकास के लिये हम सदैव प्रयासरत है l
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, जिल्हाध्यक्ष विजय शिवणकर, अशोक सहारे, देवेन्द्रनाथ चौबे, केतन तुरकर, आशा ताई पाटिल, सचिन शेंडे, जिम्मी गुप्ता, दीपक पटेल, सुनील भालेराव, राजू एन जैन, जुनैद शेख, विनोद पंधरे, मोहन पटले, सतीश पारधी, सुनील पटले, शैलेश वासनिक,विक्रम बहेलिया, राजेन्द्र बिसेन, सागर सोनवाने, मयूर जडेजा, संदीप पटले, तुषार ऊके, जनकलाल ढेकवार, अजय पिथोड़े, रवि डोंगरे, दुर्गेश कावले, सोनू पारधी, रवि कुम्भारे, नरेंद्र रहांगडाले, महेश भालाधरे, नागरतन बन्सोड, मोहित ऊके, अरुण गायकवाड़, प्रतीक पटले, राजेंद्र निकोसे, सुविचार राहुल, सतीश खंडेलवाल, राजेंद्र बिसेन, परमालिक ठाकरे, सोनिया गोंडाने, सारिका बरईकर, सुरेश पटले, जी एम् के खान, सुनील मोहरे, सागर सोनवाने, योगेश बनोटे, संदीप तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे l
गोंदिया शहर को स्वच्छ व् सुंदर बनाना हमारा सपना – सांसद प्रफुल पटेल






