कामठा जिप क्षेत्र के अर्जुनी ग्रामपंचायत अंतर्गत 4.43 करोड़ के विकास कार्यो का भूमिपूजन
बुलंद गोंदिया। गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के कामठा जिला परिषद क्षेत्र के अर्जुनी ग्रामपंचायत अंतर्गत विधायक विनोद अग्रवाल के हस्ते 4 करोड़ 43 लाख रु. के विविध विकास कामो का भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, हमारा क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र होकर मुख्य व्यवसाय खेती है। किसान भाइयों को हर वर्ष धान फसल की कटाई के बाद शासकीय खरीदी केंद्रों में धान ले जाने में काफी आर्थिक संकटों से गुजरना पड़ता है। हजारों रुपये खर्च होते है। कभी कभी तो नम्बर न लगने से धान वापस भी लाना पड़ता है। धान व्यवसाय में लागत के अनुपात में सही दर न मिलने पर किसानों को शासकीय धान ख़िरीदी केंद्र में धान बेचना ही एक पर्याय है। पर आर्थिक खर्च उठाने के चक्कर में लागत भी नही निकल पाती, ऐसे में किसानों को आर्थिक संकट से निकालने मैंने प्रत्येक ग्रामपंचायत स्तर पर कृषि गोदाम बनाने का संकल्प लिया है।
विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, इसकी शुरुवात हो चुकी है। हमनें प्राथमिक तौर पर तीन क्षेत्रो में कृषि गोदाम निर्माण को मंजूरी दिलाई है, वही 25 कृषि गोदाम के कार्य पर कागजी कार्रवाई जारी है। आगामी साल तक 70-75 ग्रामपंचायतो में कृषि गोदाम मंजूर हो यही मेरा मुख्य लक्ष्य है।
उन्होंने कहा एक कृषि गोदाम की लागत 25 लाख है और ये पूरे महाराष्ट्र में पहला प्रयोग है जो सिर्फ गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है। मेरा प्रयास है कि ग्राम के विकास के साथ ही प्रत्येक व्यक्ति भी आर्थिक रूप में मजबूत होकर उसे सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो। उन्होंने कहा, किसान भाइयों को बोनस मिलें, धान का सही भाव मिले इसके लिए वे सरकार से लड़ते रहेंगे।
अर्जुनी ग्राम पवित्र ग्राम है, यहां संतो के विचारधारा पर चलने वाले लोग है। ऐसे ग्राम से मेरा नाता विधायक बनने के पूर्व से रहा है। जो आशीर्वाद व सहयोग मुझे अर्जुनी से मिला है उसका मैं ऋणी हूँ। मेरा वादा है कि इस ऋण को ब्याज सहित लौटाऊंगा। आगामी जिप, व पंस चुनाव में जनता की पार्टी के उम्मीदवारों को एक मौका देकर विकास के रथ को तेजरफ्तार से बढ़ाने का अवसर प्रदान करें यही सहयोग और आशिर्वाद चाहता हूँ।
इन कार्यो का हुआ भूमिपूजन ग्राम अर्जुनी में 4.33 करोड़ की लागत से सावरी, सावरी पेट्रोल पंप, अर्जुनी, चारगांव रास्ता सीमेंटीकरण व डामरीकरण मार्ग निर्माण का भूमिपूजन, 5 लाख रु. लागत से ग्राम अर्जुनी में सीमेंट रास्ता बांधकाम, 3 लाख रु. लागत से राजाभोज स्मारक बांधकाम, 2 लाख रु. लागत से संत ज्ञानेश्वर परिसर में चावड़ी बांधकाम एवं 10 लाख रु. लागत से रास्ता खडीकरण।
इस अवसर पर भाऊराव ऊके, मुनेश रहांगडाले, छत्रपाल तुरकर, चेतालीताई नागपुरे, सुजीत येवले, लखन हरिनखेड़े, शेखर सहारे, डॉ. गौतम, अर्जुनी की सरपंच सौ. सरिता गौतम, तमुस अध्यक्ष एस एम पटले, पुलिस पाटिल ओमप्रकाश सहारे, साहेबलाल गौतम, सूर्यप्रकाश भगत, महेशभाऊ बिसेन, नरेश गौतम, लताबाई पटले, उषाताई सहारे, नितिन तुरकर, लंकेश तिवारी, चित्ररेखा बाई बिसेन, भूमेश्वरीबाई बिसेन, खिलेश्वरीबाई तुरकर, शालिकराम हरिनखेड़े, महेश बिसेन, टेकलाल तुरकर, पटले, पत्रकार गौतम, उमेश बिसेन, भागवत हरिनखेड़े, आदि सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
राज्य में पहला प्रयास सभी ग्रामपंचायत में हो कृषि गोदाम यही मेरा लक्ष्य- विधायक विनोद अग्रवाल






