प्रभाग क्रमांक 10 में चलाया स्वच्छता अभियान
बुलंद गोंदिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शनिवार 2 अक्टूबर के अवसर पर गोंदिया शहर भाजपा द्वारा शहर के गांधी प्रतिमा चौक पर पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र अभिवादन किया गया तथा इस अवसर पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी विनम्र अभिवादन कर किया गया। इसके साथ ही इस अवसर पर प्रभाग क्रमांक 10 में स्वच्छता अभियान व जनजागृति कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री संजय कुलकर्णी, भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील केलनका, शहर महामंत्री संजय मुरकुटे, शहर ओबीसी अध्यक्ष बाबा बिसेन, उपाध्यक्ष बबली ठाकुर, गोल्डी गावंडे, युवा मोर्चा महामंत्री पूरू ठाकरे, विपिन ठाकरे ,अशोक जयसिंघानी, विनोद चांदवानी उपस्थित थे। तथा प्रभाग क्रमांक 10 के स्वच्छता अभियान का आयोजन नाग मंदिर सेवा समिति शीतला माता मंदिर परिवार था जिसमें प्रमुख रुप से विलास मेश्राम, आशीष, दीपक, योगेश, सुशील, आशुतोष उपस्थित थे।तथा उपरोक्त कार्यक्रम संदीप तूपट की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
शहर भाजपा द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर किया गया विनम्र अभिवादन






One thought on “शहर भाजपा द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर किया गया विनम्र अभिवादन”
Comments closed