विधायक विजय रहांगडाले की मध्यस्था ,ढीमरटोली रेलवे पुल धरना आंदोलन स्थगित ,रेलवे विभाग ने 6 महीने के अंदर समस्या दूर करने का दिया आश्वासन

बुलंद गोंदिया। गोरेगांव तहसील के डव्वा ढीमरटोली मार्ग पर बल्लारशाह -गोंदिया रेल्वे लाईन पर स्थित रेलवे अंडर ब्रिज की समस्या को लेकर 2 अक्टूबर से रेलवे विभाग के खिलाफ धरना आंदोलन आयोजित गया था। पुलिस के कड़े बंदोबस्त के बीच सैकड़ों की संख्या में आस पास गांवों के ग्रामवासी ढीमरटोली रेलवे पुल पर जमा हुए यहां रेलवे प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया। ऐसे में विधायक विजय रहांगडाले और रेलवे विभाग के अधिकारियोंकी एक लंबी बातचीत में इस आंदोलन को पीछे लेने का निर्णय लिया है जिसमें रेलवे विभाग ने 6 महीने के अंदर र रेलवे अंडर ब्रिज की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन जनता को दिया।
गौरतलब है कि तहसील में डव्वा ढीमरटोली मार्ग आवागमन के दृष्टिकोण से अनेक गांवों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग हैं यहां डव्वा, सटवा, कवलेवाडा, गोंदेखारी, जैसे ग्रामों के ग्रामीण व विद्यार्थी इसी मार्ग से गोरेगांव शहर आवागमन करते हैं। परन्तु पिछले कुछ वर्षों से मार्ग पर स्थित रेलवे अंडर ब्रिज इनके आवागमन के लिए एक समस्या बना हुआ है यहां बरसात के दौरान निरंतर 3 से 4 फीट पानी भरा रहता है ऐसे में मार्ग से आवागमन बंद करने की नौबत आ जाती है। इस समस्या से रेलवे विभाग को अनेकों बार अवगत कराया गया हैं ।किन्तु रेलवे विभाग ने इस विषय को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया है ऐसे में क्षेत्र की भाजपा नेता चित्रलेखा चौधरी ने इस विषय को लेकर 2 अक्टूबर को आंदोलन पुकारा था परन्तु विधायक विजय राहंगडाले की मध्यस्था व रेलवे विभाग से मिले आश्वासन के चलते इस आंदोलन को फिलहाल वापस लिया गया है। इस विषय पर विधायक विजय रहांगडाले ने कहा कि जल्द ही रेल विभाग की ओर से रेलवे अधिकारी व डी.एम. रेलवे ब्रिज का जायजा लेने यहां पहुंचेंगे जिसमें कार्य का आराखडा तैयार किया जाएगा तथा वर्षों से जारी इस समस्या को दूर कर दिया जाएगा इस बीच वहां मौजूद पूर्व विधायक हेमंत पटले, तहसीलदार सचिन गोसावी, चित्रलेखा चौधरी, संतोष रहांगडाले,आस -पास के गांवों के सरपंच व किसान उपस्थित थे।

 

Share Post: