बुलंद गोंदिया। गोंदिया की जिलाधिकारी नयना गुंडे द्वारा शनिवार 11 सितंबर को तिरोड़ा उपजिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां निर्माण किए जा रहे 200 लीटर प्रति मिनट क्षमता के अक्सीजन जेनरेशन प्लांट की समीक्षा कर 30 सितंबर तक शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही उपजिला चिकित्सालय में शुरू किए गए इको फ्रेंडली फीवर क्लीनिक की सराहना की तथा कहा कि यह फीवर क्लीनिक पर्यावरण के अनुकूल है । तथा क्राश इन्फेक्शन रोकने हेतु कारगार है। स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य गैर कोविड-19 मरीजो, आई एल आई संक्रमण की तरह इन्फ्लूएंजा और सारी गंभीर रूप से स्वसन संक्रमण रोगियों को सुरक्षा प्रदान करता है। ऐसे फीवर क्लीनिक हर ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित हो इसके लिए प्रभारी शल्य चिकित्सक डॉ प्रशांत तुरकर को निर्देश दिए
साथ ही कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के संपूर्ण कार्य पर सिविल वर्क ठेकेदार, विद्युत विभाग के अभियंता पंकज मिश्रा वह प्रभारी सिविल सर्जन प्रशांत तुरकर से जानकारी लेकर कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसफर के कार्य को भी गति देने,ऑक्सीजन पाइप लाइन का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने तथा बिजली खंडित होने पर जनरेटर की व्यवस्था व ऑक्सीजन प्लांट 24 घंटे सुचारू रूप से शुरू रहे इस हेतु तकनीकी कर्मचारियों को नियुक्त किया जाए साथ ही संभावित तीसरी लहर का सामना करने के लिए जरूरी सामग्री व दवाइयों का स्टाक रखने, माॅडयुलर मेडिसिन स्टोर के निर्माण के लिए डीपीडीसी से राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी के तिरोड़ा उप जिला चिकित्सालय में निरीक्षण पर पहुंचने पर उपजिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ हिम्मत मेश्राम ने स्वागत कर चिकित्सालय में किये जा रहे कार्यों की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई।
जिलाधिकारी नयना गुंडे ने तिरोड़ा उपजिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, 30 सितंबर तक ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने के दिए निर्देश




