मुंडीपार एमआईडीसी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन व कोरोना योद्धाओं का सत्कार

बुलंद गोंदिया। गोंदिया तहसील राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष द्वारा जिला परिषद स्कूल प्रांगण मुंडीपार एमआईडीसी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन वह कोरोना योद्धाओं का सत्कार पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष विजय शिवनकर की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित किया गया इस अवसर पर जिला नियोजन समिति के अंतर्गत स्कूल कक्ष निर्माण कार्य 9.60 लाख, ग्राम पंचायत भवन का निर्माण कार्य 12 लाख , सुनील चाचाने से सोभेलाल चाचाने मार्ग का निर्माण 2515 योजना के अंतर्गत 5 लाख, व दलित वस्ती योजना में सीमेंट नाली का निर्माण कार्य 5 लाख, मुंडीपार से रतनारा मार्ग खड़ी करण 5 लाख, तथा नल व सौर ऊर्जा 6.50 लाख, स्कूल के रंगमंच का सौंदर्यकरण 5 लाख, शाला की सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य 5 लाख के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया उपरोक्त विकास कार्यों से परिसर की मूलभूत सुविधा प्राप्त होने से नागरिकों को निश्चित ही लाभ मिलेगा ऐसा मत इस अवसर पर राजेंद्र जैन ने व्यक्त किया साथ ही राजेंद्र जैन, विजय शिवनकर व रविकांत बोपचे के हस्ते कोरोना संक्रमण काल के दौरान विशेष कार्य करने वाले कोरोना योद्धा अमोल टेभरे, विजय तरोंने ,प्रेमलता मंडिये, रंजना सावस्कर, ममता मेडे, पुस्तकाला चोखन्दे, दीपक कुमार लिल्हारे, जितेंद्र कोहड़े ,अक्षय लिल्हारे, मनोज बिजेवार, रविशंकर खटोले का सत्कार किया गया। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, विजय शिवनकर, रविकांत बोपचे, कुंदन कटारे, घनश्याम मसकरें, मदन चिखलौंडे, नितिन टेमरे, ऋषिमुनि मेडे ,डीपी सोनवाने, सत्येंद्र भगत, मुनेश राहंगडाले, जयेंद्र आसोले, आनंद साऊसकर, माया बिजेवार, अंजीरा चचाने, सुखसागर देशभृतार, बाबूलाल कावडे, कारूलाल टेमरे, सुनील पटले, शैलेश वासनिक, भूपेंद्र देशमुख, सुरेंद्र चचाने ,हुयेद्र बिजेवार, फुलवंता बिजेवार, सुनीता बिजेवार ,सविता टेंभरे, इच्छा जाभुड़कर ,धनेश्वरी ढेकवार, जय प्रकाश देशमुख, शिवचंद बिजेवार, पीडी गणवीर, दुलीचंद चोरीवार, पंकज चौधरी, श्रीकांत ठाकरे, रामेश्वर चौधरी, योगेश पतेह,रवि पटले, जीवन लाल बोपचे, छोटू गौतम, गजानन फुलबांधे, दिलीप डोंगरे, अमोल टेंभरे, विजय तरोंने, संदीप तुरकर व बड़ी संख्या में ग्राम के नागरिक उपस्थित थे।

Share Post: