बुलंद गोंदिया। राज्य में शासकीय आधारभूत धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से वर्ष 2020- 21 में खरीफ व रबी मौसम के दौरान कुल 1 करोड़ 62 लाख क्विंटल धान की खरीदी की गई । जिसमें शासन द्वारा खरीदी कीमत व 50% बोनस की राशि किसानों को वितरित की गई ।तथा 775 करोड रुपए धान की वह50% बोनस की बकाया राशि किसानों को दिया जाना बाकी था। इस संदर्भ में सांसद प्रफुल पटेल, विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे, विधायक राजू कारेमोरे ,पूर्व विधायक राजेंद्र जैन द्वारा उप मुख्यमंत्री अजीत पवार तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल से निरंतर चर्चा कर मांग की जा रही थी। हालांकि राज्य की कोरोना के चलते आर्थिक स्थिति संकट में होने के बावजूद किसानों की इस मांग को प्राथमिकता देते हुए बकाया प्रलंबित राशि 775 करोड रुपए राज्य सरकार द्वारा 6 सितंबर को मार्केटिंग फेडरेशन व आदिवासी विकास महामंडल को हस्तांतरित की है ।जिसके चलते अब आगामी 4 दिनों में उपरोक्त रकम किसानों के खाते में जमा हो जाएंगी।
172. 40 करोड रुपए मिले गोंदिया जिले को
गोंदिया जिले में खरीदी किए गए धान की वह बोनस की कुल रकम 405. 40 करोड़ है। जिसमें से 233 करोड रुपए का भुगतान इसके पूर्व जिले के किसानों को शासन द्वारा कर उनके खाते में जमा किया गया तथा शेष बकाया 172 . 40 करोड रुपए आज गोंदिया जिले को प्राप्त हुए जिसमें से 133 करोड रुपए जिला मार्केटिंग फेडरेशन तथा 39.40 करोड रुपए आदिवासी विकास महामंडल को शासन द्वारा प्राप्त हुए।
किसानों का इंतजार हुआ खत्म धान के प्रलंबित भुगतान व बोनस के लिए 775 करोड रुपए दिए राज्य सरकार ने गोंदिया जिले को मिले 172.40 करोड रुपए सांसद प्रफुल्ल पटेल का प्रयास हुआ सफल





