बुलंद गोंदिया। गोंदिया गणेश नगर निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसाई अशोक कौशिक उम्र 45 वर्ष की शनिवार 21 अगस्त की सुबह 7 से 8 बजे के दौरान गणेश नगर परिसर स्थित सर्कस मैदान के पीछे गोली मारकर हत्या कर दी गई।
गौरतलब है कि गणेश नगर निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसाई अशोक कौशिक शनिवार 21 अगस्त की सुबह 7:00 से 8:00 बजे के दौरान मॉर्निंग वॉक के लिए गया था इसी दौरान सर्कस मैदान के पीछे के परिसर के मार्ग पर अज्ञात आरोपी द्वारा सिर के पीछे गोली मारकर जघन्य हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी शहर पुलिस को प्राप्त होते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को शव विच्छेदन के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज में भिजवा कर जांच शुरू की गई तथा जांच के दौरान हत्या में उपयोग में लाई गई रिवाल्वर समीप की झाड़ियों में आरोपी द्वारा फेंका गया था जिसे बरामद किया गया उपरोक्त मामले की जांच शहर पुलिस निरीक्षक महेश बनसोडे द्वारा की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों व आरोपियों का पता नहीं लग पाया था।