गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के 675 पांदन रस्ता मुरुमीकरण और खड़ीकरण की समस्या
ग्राम हल्बीटोला खमारी में रस्ता खड़ीकरण काम का भूमिपूजन संपन्न
बुलंद गोंदिया। किसानो को अपने खेत में जाने – आने के लिए बड़े पैमाने पर पांदन रस्ता का उपयोग करते है | बरसात के दिनों की सुरुवात होते ही खेतो में जाने की लिए किसानो को अनेक समस्याए निर्माण होती है | किसान खेत जाते समय जब अपनी बैलगाड़ी के पहिये तो कभी ट्रैक्टर के पहिये कीचड़ में फस जाते है | जिसके कारण किसानो को अनेक समस्याओ का सामना करना पड़ता है | गोंदिया तहसील के लगभग 700 पांदन रास्ते ऐसे थे जिसपर हरवर्ष मिट्टी डालकर छोड़ दिया जाता था। मिट्टी के वजह से किसानो के उपयोगी साधन के साथ में मिट्टी में फस जाते थे। गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ने भी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नही दिया। जिससे इस समस्या से काफी वर्षो से किसानो को तकलीफे को का सामना करना पड़ रहा था । विधायक विनोद अग्रवाल ने विधायक पद की जिम्मेदारी लेते ही गोंदिया से मंत्रालय में अनेक बार पाठपुरावा कर पिछले 7 से 8 वर्षो से प्रलंबित चल रहे675 पांदन रस्ता का खड़ीकरण और मुरुमीकरण का मार्ग प्रशस्त किया | इसके लिए कुल 25 करोड़ रूपये खर्च किये जायेगे | यदि कोरोना महामारी का प्रकोप नही होता तो इतने दिनों तक किसान भाईयो को रुकना नही पड़ता। किसान यह देश की आत्मा है और जितना हो सकता है उतना काम करने के लिए साथ ही किसान भाई के जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध होने का दावा विधायक विनोद अग्रवाल नेकिया। ग्राम हल्बीटोला खमारी में 15 लाख रूपये के रस्ता खड़ीकरण कार्यक्रम में उन्होंने कहा | इस अवसर पर चाबी संघटना के अध्यक्ष भाउराव उके, ग्रामीण अध्यक्ष छत्रपाल तुरकर, महामंत्री सुजीत येवले, माजी प.स. सदस्य रामराज खरे, छगन माने, परसराम हुमे, योगेंद्र हरिनखेड़े, युवा मोर्चा के विक्की बघेले, मुनेश रहांगडाले सरपंच तांडा यह प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के अनेक पांदन रस्ता पर मिट्टी डालकर उनका काम आधे में ही छोड़ दिया गया था जिससे किसान भाइयो को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा था। अनेक शेतकरी संघटना ने विधायक विनोद अग्रवाल को इस समस्या से अवगत कराया । जिसपर विधायक विनोद अग्रवाल ने संबधित अधिकारीयों के साथ बैठक लेकर गोंदिया से मुंबई तक पाठपुरावा कर 675 पांदन रस्ता के मार्ग की समस्याओ दूर किया। पांदन रस्ता के समस्याओ का निराकरण करने हेतू किसानो ने विधायक विनोद अग्रवाल का आभार व्यक्त किया ।
इस दौरान विधायक विनोद अग्रवाल ने ग्रामवासियों की समस्याए भी सुनी और कहा की इसके आगे ग्राम खमारी के लिए निधी कम नही होने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर सरपंच होमेंद्र भांडारकर, उपसरपंच लिलाबाई उके, सचिव बागळकर, भोलाराम मेश्राम, कनीराम तावाड़े, शेखर वाढवे, नीलकंठ मानकर, अकलेश धोटे, अनीता भूते, सरस्वता मेश्राम, रणजीत गायधने, क्रांतिकुमार कुंभरे, परदेश कावडे, ज्ञानेश्वर धोटे, (पोलीस पाटील), किशोर मानकर, नंदलाल मेश्राम, सुरेन्द्र मोटघरे, निलेश मेश्राम, हौसीलाल धोटे, राजेश ठाकरे, व्यंकटलाल गायधने, वैसे ही बड़े पैमाने ग्रामवासी और चाबी संघटन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।






