8 माह वितरित नहीं किया गया रमाई आवास योजना के लाभार्थियों को कंबल व सिगड़िया ग्राम पंचायत घोगरा की लापरवाही पूर्ण कार्यप्रणाली

बुलंद गोंदिया।( मनोज भंडारकर) –तिरोड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत घोगरा में रमाई आवास योजना के लाभार्थियों को शासन द्वारा वितरित किए जाने के लिए कंबल वह सिगड़िया दी गई लेकिन वह ग्राम पंचायत की लापरवाही पूर्ण कार्यप्रणाली के चलते 8 माह से गोदाम में धूल खा रही है।
गौरतलब है कि शासन द्वारा जरूरतमंद लाभार्थियों के लिए विभिन्न योजनाये चलाई जाती है। लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली संस्था द्वारा उसका उचित तरीके से क्रियान्वय नहीं किए जाने के चलते योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को समय पर नहीं मिल पाता है।
इसी प्रकार का एक मामला तिरोड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत घोगरा में दिखाई दिया है शासन की रमाई आवास योजना वर्ष 2013-14 के अंतर्गत मंजूर आवास योजना के लाभार्थियों को शासन द्वारा प्रदूषण मुक्त चूल्हे वह कंबल दिए गए थे जो ग्राम पंचायत प्राप्त हो चुके हैं तथा गत 8 माह से ग्राम पंचायत कार्यालय के गोदाम में धूल खा रहे हैं। जिसे चूहे और बिल्लियों द्वारा खराब किया जा रहा है लेकिन ग्राम पंचायत की लापरवाही पूर्ण कार्यप्रणाली के चलते अब तक लाभार्थियों को वितरित नहीं किया जा सका है। इस संदर्भ में जब ग्राम पंचायत सरपंच प्रमिला भंडारकर वह ग्रामसेवक भालाधरे से जानकारी प्राप्त की गई तो उनके द्वारा भी टालमटोल कर जवाब दिया गया है। विशेष यह है कि शासन द्वारा लाभार्थियों को के तहत लाभ देने के लिए लाखों रुपए की सामग्री भेजी जाती है लेकिन कुछ निष्क्रिय अधिकारियों व पदाधिकारियों के चलते सामग्री खराब होने के साथ ही जनता की निधि का दुरुपयोग होने के साथ ही लाभार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है अब यह देखना है कि इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द क्या कार्यवाई की जाती है ।

Share Post: