दिव्या भगत- पारधी की नियुक्ति ओबीसी महिला जिला अध्यक्ष पद पर

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर की युवा सामाजिक कार्यकर्ता दिव्या भगत -पारधी की नियुक्ति राष्ट्रीय ओबीसी महिला महासंघ के जिला अध्यक्ष के पद पर राष्ट्रीय ओबीसी महिला महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्पना मानकर द्वारा की गई है। दिव्या भगत-पारधी की ओबीसी महिला समिति के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर बबनराव तायवाडे, राजकीय समन्वयक डॉक्टर खुशालचंद्र बोपचे, महासचिव सचिन राजूरकर, समन्वयक डॉ अशोक जीवतोड़े व अन्य पदाधिकारियों द्वारा उनका अभिनंदन कर उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामना दी है। वर्तमान समय में राज्य में ओबीसी का राजकीय आरक्षण खत्म होने व ओबीसी समाज की मांगों को पुरजोर तरीके से शासन के समक्ष रखने की चुनौती उन्हें मिली है जिसमें सफल होने की शुभकामना मित्र परिवार व शुभचिंतकों द्वारा दी गई।

Share Post: