बुलंद गोंदिया। कन्हारटोला (लहीटोला)। श्रीकृष्ण नवयुवक मंडई मेला कमेटी, कन्हारटोला की ओर से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 10वें भव्य मंडई मेले का आयोजन 6 एवं 7 दिसंबर 2026 को किया जा रहा है। दो दिवसीय इस आयोजन में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद के विविध कार्यक्रमों की धूम रहेगी। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों एवं मेला कमेटी द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
6 दिसंबर को सत्यपाल महाराज का भव्य कीर्तन
रविवार 6 दिसंबर को अकोला के सुप्रसिद्ध सत्यपाल महाराज का भव्य कीर्तन आयोजित किया जाएगा। कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं सामाजिक प्रबोधन का लाभ मिलेगा। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।
दो दिवसीय प्रौढ़ कबड्डी प्रतियोगिता
मंडई मेले के अवसर पर 6 एवं 7 दिसंबर को कन्हारटोला चौक (लहीटोला) में प्रौढ़ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 301 रुपये निर्धारित किया गया है। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 6,666 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3,333 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 1,111 रुपये प्रदान किया जाएगा।
प्रतियोगिता में प्रवेश के लिए पंकज पगरवार (मो. 9284467348) एवं यशवंत नागपुरे (मो. 9881547662) से संपर्क किया जा सकता है।
7 दिसंबर को दुय्यम शाहीरी का जंगी मुकाबला
सोमवार 7 दिसंबर को रात 9 बजे दुय्यम शाहीरी का भव्य एवं रोमांचक मुकाबला आयोजित होगा। कार्यक्रम में गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल, नगर परिषद अध्यक्ष सचिन शेंडे गोंदिया जिला मजूर संघ के अध्यक्ष सचिन (बंटी) मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
मेला कमेटी की अपील
श्रीकृष्ण नवयुवक मंडई मेला कमेटी के अध्यक्ष कमलेश नागपुरे, संयोजक देवेंद्र बघेले, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं युवा कार्यकर्ताओं ने कन्हारटोला, लहीटोला सहित आसपास के सभी ग्रामवासियों से मंडई मेले के सभी कार्यक्रमों में सहभागी होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।





