बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले छोटा गोंदिया शिवनगर परिसर स्थित वेल्डिंग वर्कशॉप में गैस कटर से ड्रम काटते समय अचानक हुए विस्फोट में गंभीर रूप से जख्मी वेल्डर योगेश कुंवरलाल रहांगडाले की उपचार के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया शहर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले शिवनगर छोटा गोंदिया निवासी योगेश कुंवर लाल रहांगडाले उम्र 36 वर्ष यह 25 नवंबर की शाम 7:30 बजे के दौरान अपनी वेल्डिंग दुकान में गैस कटर से एक ड्रम को काट रहा था।
इसी दौरान हुए अचानक विस्फोट में योगेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे उपचार के लिए शासकीय जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा जांच कर उसे मृत घोषित किया।

हादसा सीसीटीवी में कैद
वेल्डिंग दुकान में गैस कटर की सहायता से जब ड्रम काटा जा रहा था तो सीसीटीवी में यह रिकॉर्ड हो रहा था जब हादसा हुआ तो उपरोक्त घटना सीसीटीवी में कैद हुई है जिसमें गैस कटर से काटते समय अचानक विस्फोट होता हुआ दिखाई दिया।
उपरोक्त मामले में शहर पुलिस थाने में डॉक्टर सौरभ गुप्ताशासकीय जिला चिकित्सालय की ओर से पुलिस हवलदार सुनील भंडारकर द्वारा गोंदिया शहर पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया तथा उपरोक्त मामले में आगे की जांच पुलिस निरीक्षक प्रवीण बोरकुटे के मार्गदर्शन में पुलिस हवलदार सुनील भंडारकर मामले की जांच कर रहे हैं।





