महाविकास आघाडी नहीं महाविनाश आघाडी है राज्य सरकार – विलास राऊत

बुलंद गोंदिया। मंगलवार 13 जुलाई को बहुजन समाज पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के ऐलान पर गोंदिया जिला बसपा द्वारा एक दिवसीय राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन का आयोजन स्थानीय बाबासाहेब आम्बेडकर चौक में किया गया। उपरोक्त धरना प्रदर्शन में सम्बोधित करते हुए गोंदिया जिला बसपा के प्रभारी विलास राऊत ने केंद्र की जन विरोधी नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए मोदी सरकार को झूठे गिरोहबाजों की सरकार निरूपित किया। साथ ही प्रमोशन में आरक्षण तथा ओबीसी के आरक्षण को लेकर राज्य सरकार पर भी आक्रमण करने से नहीं चुके। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि पुरोगामी कहलवाने से या फिर फुले शाहू अम्बेडकर का फ़ोटो लगाने से कोई पार्टी या संगठन बहुजन हितैषी नहीं हो जाता, प्रदेश में चल रही सरकार ने एस सी, एस टी का प्रमोशन में आरक्षण तथा ओबीसी का राजकीय आरक्षण खत्म करके साबित कर दिया है कि ये महाविकास की नहीं बल्कि महाविनाश आघाडी की सरकार चला रहे है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा के प्रदेश सचिव दिनेश गेडाम ने की , उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि देश प्रदेश ने सबको आजमा लिया, अब बहुजनों को अपनी बिगड़ी बात सुधारने के लिए बसपा के सिवाय कोई पर्याय नहीं। इस अवसर पर बसपा के ज्येष्ठ नेता मोहसिन खान, नगरसेविका जोत्सना मेश्राम, बसपा नगर अध्यक्ष प्रशान्त गजभिए, इंजी. आनंद, गनाजी चौहान, अतुल सतदेवे, अशोक बावने आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। धरना प्रदर्शन में आशीष दुपारे, भीमराव साखरे, कमलेश शेन्डे, पंचशिला पानतावने, ज्ञानीराम बानेवार, सौरभ सावनकर, सिद्धार्थ ऊके, दिनेश चौहान, अनिल पाटिल, अनिल मेश्राम, उमेश गनवीर, रमेश गजभिए, दिलीप गनवीर, सन्दीप मेश्राम, बालकदास बंसोड़, एड. रामदयाल हिरकने, स्वरुप कुमार इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। अंत में मा.उपविभागीय अधिकारी गोंदिया को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share Post: